{"_id":"5ddfdc328ebc3e54f65bda14","slug":"pm-modi-congratulates-udhav-thackeray-on-swearing-in-as-maharashtra-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
Thu, 28 Nov 2019 08:14 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congratulations to Uddhav Thackeray Ji on taking oath as the CM of Maharashtra. I am confident he will work diligently for the bright future of Maharashtra. @OfficeofUT
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2019
महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र के 19वें और ठाकरे परिवार से पहले सीएम बने। इसके अलावा कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत, एनसीपी से जयंत पाटिल और छगन भुजबल और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव के भाई राज ठाकरे भी पहुंचे।
इससे पहले आज महाविकास अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया गया जिसमें सेकुलर शब्द पर जोर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात आठ बजे सहयाद्रि गेस्ट हाउस में पहली कैबिनेट बैठक होगी।