फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi congratulates Trump on the 250th Independence Day; what did he say about the India-US partnership?

PM Modi Wished Trump: 250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने ट्रंप को दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी पर क्या बोले?

Sat, 04 Jul 2026 08:22 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 04 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं और ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं।

विज्ञापन
PM modi congratulates Trump on the 250th Independence Day; what did he say about the India-US partnership?
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं और ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी केवल रणनीतिक नहीं, ये कहीं अधिक गहरी है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- India-Australia Ties: PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन मुद्दों पर मंथन? रिश्तों पर क्या बोले पीएम अल्बनीज?
विज्ञापन


'भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर जाएंगे'
पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा- लोकतंत्र, कानून के शासन और जनता की असीमित क्षमता में हमारे साझा विश्वास से हमारी मित्रता वैश्विक भलाई की शक्ति बनती है। आशा है कि आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएंगे। भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विदेश मंत्री ने दिया बधाई संदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सरकार और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई 2026 को स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ घोषित करते हुए देशवासियों से इसे गर्व के साथ मनाने का आह्वान किया।


4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 जुलाई 2026 को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में परेड, आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष समारोह आयोजित किए गए। यह अवसर अमेरिका के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें- रूसी तेल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला: जेलेंस्की ने कहा- दुश्मन के युद्ध मशीन को कर रहे कमजोर, क्या बोले पुतिन?

ट्रंप ने की थी पीएम मोदी की प्रशंसा
इससे पहले अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्चुअल संबोधन के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है और प्रधानमंत्री मोदी उनके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर '100 प्रतिशत भरोसा' कर सकता है और वह पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संगीतकार ए.आर. रहमान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed