फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Australia relationship has 'never been more consequential': PM Albanese

India-Australia Ties: PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन मुद्दों पर मंथन? रिश्तों पर क्या बोले पीएम अल्बनीज?

Sat, 04 Jul 2026 07:00 PM IST
Pavan पीटीआई, कैनबरा
पीटीआई, कैनबरा Published by: Pavan Updated Sat, 04 Jul 2026 07:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि मेलबर्न में दोनों नेताओं के बीच वार्षिक शिखर बैठक होगी। इस दौरान व्यापार, रक्षा, तकनीक और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर चर्चा के साथ सीईओ फोरम और भारतीय समुदाय को संबोधन भी शामिल है।

विज्ञापन
India-Australia relationship has 'never been more consequential': PM Albanese
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज (दाएं से बाएं) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं और दोनों देशों की साझेदारी हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत कर रही है। पीएम अल्बनीज ने एक बयान में कहा कि उन्हें अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वार्षिक नेताओं की शिखर बैठक के लिए स्वागत करने पर खुशी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रूसी तेल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला: जेलेंस्की ने कहा- दुश्मन के युद्ध मशीन को कर रहे कमजोर, क्या बोले पुतिन?
विज्ञापन


तीन देशों के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का दूसरा चरण होगी। वह 6 जुलाई को इंडोनेशिया जाएंगे, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते पहले से अधिक अहम- अल्बनीज
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी अब पहले से अधिक अहम हो गई है। दोनों देश व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं, जिसका फायदा दोनों देशों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध भी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री अल्बनीज और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात वर्ष 2025 में जी-20 समिट के दौरान हुई थी।


मेलबर्न में होगी वार्षिक शिखर बैठक
उधर, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग ने भी इस दौरे का स्वागत किया है। उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की गहराई और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि तथा स्थिरता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मेलबर्न में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें- Geopolitics: पश्चिम एशिया में मध्यस्थता पर भारतीय राजदूत बोले- भारत और PAK की तुलना अनुचित, देश खुद करें फैसला

भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, नई तकनीक और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed