फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra school chainsaw attack girl shifted to Bengaluru for advanced treatment

आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: गंभीर घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बंगलूरू, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Sun, 01 Nov 2026 02:19 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2026 02:19 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु स्थित सरकारी स्कूल में दो दसवीं की छात्राओं पर चेनसॉ से हमला किया गया। हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि दूसरी उसे बचाने की कोशिश में चोटिल हो गई। राज्य सरकार ने दोनों के इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Andhra school chainsaw attack girl shifted to Bengaluru for advanced treatment
आंध्र प्रदेश में नाबालिग बच्ची पर स्कूल के अंदर हमला - फोटो : अमर उजाला/ एआई इमेज

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर चेनसॉ (आरी) से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बंगलूरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने बताया कि सरकार दोनों छात्राओं के इलाज का खर्च उठाएगी। घटना के बाद मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी नाराजगी जताते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कैसे हुई घटना?
यह घटना अनंतपुर जिले के राप्टाडु स्थित जिला परिषद हाई स्कूल की है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति कथित तौर पर स्कूल के एक क्लासरूम में घुसा और चेनसॉ से दो छात्राओं पर हमला कर दिया।  स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रा का दाहिना हाथ पूरी तरह कट गया है। उसके चेहरे और गर्दन पर भी चोटें आई हैं। इसके अलावा सिर और पसलियों में कई फ्रैक्चर हुए हैं और रक्त वाहिकाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। छात्रा को पहले अनंतपुर सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की टीम के साथ उसे बंगलूरू भेजा गया। मंत्री के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर छात्रा की हालत नाजुक थी।
विज्ञापन


दूसरी छात्रा ने दोस्त को बचाने की कोशिश की
हमले में घायल दूसरी छात्रा दलित समुदाय से है। मंत्री के मुताबिक, उसने अपनी सहपाठी को बचाने के लिए बीच-बचाव किया था। इस दौरान उसके टखने में कट लगा और फ्रैक्चर भी हुआ। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंत्री सत्य कुमार यादव ने दोस्त को बचाने के लिए दिखाई गई बहादुरी को देखते हुए उसका नाम वीरता पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छात्रा के माता-पिता की सहमति के बाद उसे बंगलूरू भेजने की व्यवस्था की गई। इसके लिए दो एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात की गई थी। मंत्री ने छात्रा से अस्पताल भेजे जाने से पहले मुलाकात भी की थी। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों के बावजूद छात्रा होश में थी और उनके हाल पूछने पर उसने अंगूठे का इशारा कर जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: क्लास के अंदर आरी लेकर पहुंचा लड़का, छात्रा का पूरा चेहरा चीर दिया; बचाने आई सहेली भी हुई घायल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मंत्री के मुताबिक, आरोपी नागुलुरु गांव का रहने वाला है। वह ऑटो रिक्शा के साथ स्कूल के गेट से अंदर दाखिल हुआ था। स्कूल में चारदीवारी और चौकीदार होने के बावजूद वह परिसर में पहुंच गया। शनिवार शाम 7 बजे तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर कहा कि कक्षा में छात्रा पर हुए हमले से वह बेहद दुखी और गुस्से में हैं। उन्होंने घायल छात्रा को बेहतर इलाज देने और आरोपी को जल्द पकड़कर कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed