फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi calls inclusion of two Indian cities in UNESCO Creative City Network a proud moment for the country

UNESCO: PM मोदी बोले-हमारे लिए गौरवान्वित पल; यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में ग्वालियर-कोझिकोड शहर शामिल

Wed, 01 Nov 2023 03:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 03:33 PM IST
सार

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में भारत के दो शहर ग्वालियर और कोझिकोड के शामिल होने पर पीएम मोदी ने इसे देश के लिए गौरवान्वित पल बताया।

विज्ञापन
PM Modi calls inclusion of two Indian cities in UNESCO Creative City Network a proud moment for the country
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोझिकोड और ग्वालियर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा, यह सांस्कृतिक आख्यानों को पोषित करने के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है। कोझिकोड की समृद्ध साहित्यिक विरासत और ग्वालियर की सुरीली विरासत के यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल होने से भारत की सांस्कृतिक जीवंतता वैश्विक मंच पर चमक रही है। पीएम मोदी ने कहा, इस उपलब्धि पर कोझिकोड और ग्वालियर के लोगों को शुभकामनाएं। हमारा राष्ट्र हमारी विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

 


इससे पहले केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में दो और भारतीय शहरों को शामिल किया जाना देश के लिए गर्व का क्षण है। भारत से ग्वालियर और कोझिकोड उन 55 नए शहरों में शामिल हैं, जो मंगलवार को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में संगीत के शहर और साहित्य के शहर के रूप में शामिल हुए।

विश्व शहर दिवस पर यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अजोले द्वारा 55 शहर यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में शामिल हो गए। विश्व निकाय के मुताबिक, नए शहरों को उनकी विकास रणनीतियों के हिस्से के रूप में संस्कृति और रचनात्मकता का उपयोग करने और मानव-केंद्रित शहरी नियोजन में नवीन प्रथाओं को प्रदर्शित करने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed