{"_id":"67236143d1c2a1ddba02a7ef","slug":"pm-modi-boosted-the-enthusiasm-of-soldiers-said-government-cannot-compromise-on-even-an-inch-of-land-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: कच्छ में पीएम मोदी ने बढ़ाया जवानों का जोश, कहा- सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: कच्छ में पीएम मोदी ने बढ़ाया जवानों का जोश, कहा- सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती
Thu, 31 Oct 2024 04:21 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:21 PM IST
सार
पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है वे हर बार दिवाली का त्योहार सेना के जवानों संग ही मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई थी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कच्छ में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों का जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का मौका मिलना सबसे बड़ी खुशी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो भारत की एक इंच जमीन के साथ समझौता नहीं कर सकती।
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज हम अपनी सेनाओं, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस करके आधुनिक सैन्य बल बना रहे हैं। हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की कतार में खड़ा कर रहे हैं। हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है।
विज्ञापन
देश आपकी वजह से सुरक्षित
भारत पाक सीमा के पास एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में इस क्षेत्र को युद्ध के मैदान में बदलने की कोशिश की गई थी। दुश्मन लंबे समय से इस क्षेत्र पर अपनी नजर गड़ाए हैं। लेकिन हम चिंतित नहीं हैं क्योंकि आप देश की रक्षा कर रहे हैं। हमारे दुश्मन इसे अच्छे से जानते हैं। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों को लगता है कि उनका देश आपकी वजह से सुरक्षित है। जब दुनिया आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है, जब दुश्मन आपको देखते हैं, तो उन्हें अपनी नापाक योजनाओं का अंत दिखाई देता है।
सरकार को सेना की ताकत पर विश्वास
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश की रक्षा के लिए सेना की ताकत पर विश्वास करती है और देश के दुश्मनों की बातों पर निर्भर नहीं है। हम सेना, नौसेना और वायु सेना को अलग-अलग संस्थाओं के रूप में देखते हैं, लेकिन जब वे एक साथ आएंगे तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद का निर्माण इस दिशा में एक कदम था। सरकार अब एकीकृत थिएटर कमांड बनाने पर काम कर रही है, जो सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच बेहतर समन्वय लाएगा।
बुनियादी ढांचे का निर्माण प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अब तक 80 हजार किमी सड़कें बनाई हैं। सरकार सशस्त्र बलों को नवीनतम उपकरण प्रदान करने पर काम कर रही है। यह नए युग के युद्ध का युग है। ड्रोन इसका उदाहरण है। वर्तमान में युद्धरत देश अलग-अलग उद्देश्यों के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं। हम सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के लिए प्रीडेटर ड्रोन खरीद रहे हैं। कई भारतीय फर्म भी ड्रोन बना रही हैं।
विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आप सभी इस सपने के रक्षक हैं। कच्छ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सीमा पर्यटन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक पहलू है। हम यहां मैग्रोव को लेकर काम कर रहे हैं। मैग्रोव वन पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इससे क्षेत्र निकट भविष्य में पर्यटकों के लिए स्वर्ग बन जाएगा।
भारत-पाक सीमा के पास सशस्त्र बलों के साथ मनाई दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाक सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी एकता नगर से कच्छ के कोटेश्वर पहुंचने के बाद सर क्रीक इलाके में लक्की नाला पहुंचे। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली मनाई। अधिकारी ने एक वीडियो साझा किया। इसमें बीएसएफ की वर्दी पहने हुए नरेंद्र मोदी ने एक गश्ती पोत पर कर्मियों को मिठाई देते हुए देखा गया। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है वे हर बार दिवाली का त्योहार सेना के जवानों संग ही मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi celebrates Diwali with Indian Army officials and personnel by giving them sweets, in Kachchh. pic.twitter.com/NwsxQLjr5Y
— ANI (@ANI) October 31, 2024विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन