फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Birthday greetings to Congress President Rahul Gandhi birthday celebration Updates 

48 साल के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 19 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Birthday greetings to Congress President Rahul Gandhi birthday celebration Updates 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पूरे देश में जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एक खास समारोह का आयोजन किया गया है। यह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का पहला जन्मदिन है।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा है, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।'
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी 2004 से राजनीति में सक्रिय हैं। वह इन दिनों साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष को एकजुट कर महागठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।


राहुल गांधी के जन्मदिन पर भाजपा की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पहुंचेगी घर-घर

केंद्र और हरियाणा में सत्तासीन भाजपा के चुनावी वादों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस हर घर तक पहुंचेगी। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर हरियाणा में इसकी शुरुआत की जा रही है। अभियान को ‘कांग्रेस घर-घर’ नाम दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे सरकार ने कष्ट में न डाला हो। साल भर चलने वाले कांग्रेस घर-घर अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार के कार्यकाल में देश में बढ़े जातिवाद, सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। गांव-गांव जाकर हर व्यक्ति के पास जाकर भाजपा सरकार के विरुद्ध पोल-खोल मुहिम भी चलाई जाएगी। आईएएस (सेवानिवृत्त) प्रदीप कासनी और जेएनयू छात्र नेता प्रदीप नरवाल की मौजूदगी में तंवर ने ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की घोषणा भी की।

यात्रा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी और किलोई-सांपला से शुरू होकर कलानौर (रोहतक) में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सांपला और कलानौर में दो रैलियां का आयोजन भी किया जाएगा। तंवर ने कहा कि भाजपा राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए अपने हिस्से का पानी भी राजस्थान को दे रही है। चूंकि, वहां चुनाव होने हैं। हरियाणा में जल संकट है और पड़ोसी राज्य के लोगों के गले तर किए जा रहे हैं। बिजली संकट से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से 2-4 घंटे ही बिजली मिल रही है।

राज्य के गन्ना उत्पादकों का 700 करोड़ रुपये का बकाया चीनी मिलें नहीं दे रहीं। किसानों से गन्ना भी समय पर नहीं खरीदा जा रहा। भाजपा कार्यकाल में कर्मचारी वर्ग भी पीड़ित है। तंवर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं ने सूरजकुंड में प्रदेश को पांचवीं बार आग में झोंकने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed