कार्यकर्ताओं से संवाद में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, लोकतंत्र के लिए बताया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु व पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इश दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अलोकतांत्रिक व्यवहार का सबसे अच्छा उत्तर यही है कि लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचनाएं व जागरूकता लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक हैं, हमें कांग्रेस व इसके खतरनाक खेल के बारे में जनता को बताते रहना होगा।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर चुनाव से पहले वह ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर शोर मचाने लगते हैं, जिससे संशय का माहौल पैदा हो सके। लेकिन, चुनाव के बाद यदि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहता है तो वह शांति से परिणाम स्वीकार कर लेते हैं, जबकि वह उन्हीं ईवीएम से निकला होता है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सेना व कैग के साथ हमारे लोकतंत्र के लिए जरूरी हर संस्थान को शर्मिंदा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर सवाल उठा दिया क्योंकि उन्हें वह निर्णय पसंद नहीं आया था। इससे पहले जब वह अदालत को वह करने के लिए मजबूर नहीं कर पाए जो वह करवाना चाहते थे तो उन्होंने सीबीआई को दोषी ठहराने की कोशिश भी की थी।
PM: They've humiliated the Army, CAG & every institution imp to our democracy. Recently they questioned an SC verdict just because they didn't like the decision. Earlier, just because they couldn't threaten the court into doing what they wanted they tried to even impeach the CJI. pic.twitter.com/lH9TSdTzcB
— ANI (@ANI) December 19, 2018