फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi at foundation laying for AIIMS at Sarusajai in Guwahati, Assam

देश के लिए काम करते हुए मुझे थकान नहीं होती, चाहता हूं हमेशा ऐसे ही लगा रहूं : मोदी

Fri, 26 May 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 26 May 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
PM Modi at foundation laying for AIIMS at Sarusajai in Guwahati, Assam
पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एम्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने रैली को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक ही दिन में साढ़े 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास या लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में इतनी धनराशि के प्रोजेक्ट्स पर काम होना केंद्र की सोच को दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा कि अपने देश के लोगों के लिए काम करते हुए मुझे खुशी मिलती है। इसीलिए मैं काम करते हुए कभी नहीं थकता। उन्होंने रामावतार त्यागी की कविता के शुरुआती पंक्ति भी दोहराई। 
विज्ञापन


पीएम ने त्यागी की कविता की लाइनें, 'मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित। चाहता हूं देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूं' को मंच से उच्चारित किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला भले ही कड़ा था, पर देशहित में था। विपक्ष ने नोटबंदी को लेकर खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की, पर जनता ने हमपर भरोसा किया और कंधे से कंधा मिलाकर मुझ जैसे प्रधानसेवक के साथ खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 साल पहले बहुमत देने के लिए देशवासियों का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानसेवक के तौर पर जनता ने मौका दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि सुबह मैंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने पुल का उद्घाटन किया। ये पुल भूपेन हजारिका के नाम से जाना जाएगा। भूपेन ब्रह्मपुत्र की पूजा किया करते थे।

पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 1लाख करोड़ की योजना पर काम कर रही है। ये किसान संपदा योजना के नाम से है। इस योजना से किसानों को बहुत फायदा होगा। हम साल 2022 तक किसानों की आय को दुगना करेंगे। पिछली सरकारों ने ओबीसी कमीशन पर कभी निर्णय नहीं लिया। हमनें निर्णय लिया, कानून पारित किया, ताकि लोगों को संवैधानिक सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed