फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi asks department to Ensure consumers get benefits of reduced GST

GST संबंधित शिकायतों पर सरकार देगी विशेष ध्यान, PM बोले- सबको मिले घटी दरों का फायदा

Tue, 28 Nov 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
PM Modi asks department to Ensure consumers get benefits of reduced GST
पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपभोक्ता मामलों के विभाग से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने अपनी पिछली मीटिंग में 178 उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी की दरों को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। इसके साथ ही एसी और नॉन एसी रेस्टोरेंट पर पांच प्रतिशत टैक्स फिक्स कर दिया गया था। बावजूद इसके रेस्टोरेंट बेस प्राइज बढ़ाकर पहले जितना ही बिल वसूल रहे थे। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ कई लोगों ने शिकायत की थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रोडक्टस के रेट को लेकर दुकानदार करें मनमानी, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन


पीएम हर महीने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सचिव और मुख्य सचिवों से बात करते हैं,  PRAGATI नाम से होने वाली इस मीटिंग में ही पीएम ने जीएसटी के मुद्दे पर बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मोदी ने विभागों से कहा है कि यह देखा जाए कि जीएसटी की दरों में हुई कटौती का लोगों को फायदा मिल रहा है या नहीं। इसके साथ ही विभागों को जीएसटी के प्रति जागरुकता फैलाने का काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी दर कम करने के बाद उपभोक्ता विभाग ने सभी राज्यों को सर्कुलर जारी करके कहा था कि जिस भी सामान की दरों में कमी हुई है उनपर नए रेट्स के स्टीकर लगे होने चाहिए। गड़बड़ियों को रोकने के लिए 3,500 से ज्यादा छापे भी मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed