पीएम मोदी ने अगली मन की बात के लिए देश की जनता से मांगे सुझाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की जनता से 28 फरवरी को होने वाले अगले मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, प्रेरणादायक उदाहरणों से जनवरी में हुई मन की बात में कला, संस्कृति, पर्यटन और कृषि नवाचार से लेकर विविध विषयों पर चर्चा हुई। इसी तरह फरवरी के कार्यक्रम में और अधिक प्रेरणादायक कहानियों व अनुभवों को साझा करना चाहता हूं। आप से निवेदन है कि 28 फरवरी को 74वीं मन की बात के लिए अपने अनुभव जरूर साझा करें।
पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ मायजीओवीडॉटइन का लिंक साझा किया जिसके जरिये लोग अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा टोलफ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी लोग अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में बोलकर रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Through inspiring examples, January’s #MannKiBaat highlighted diverse topics ranging from art, culture, tourism and agri innovation.
विज्ञापन विज्ञापन
Would love to hear more such motivating anecdotes for the programme in February, which will take place on the 28th. https://t.co/p0Xen3YXuC pic.twitter.com/dSlNqAf9Ut— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2021