फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and us president donald Trump may meet in America next month; Sources

Modi-Trump: अगले महीने अमेरिका में हो सकती है पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, सूत्रों का दावा

Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

 डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था। तब उन्होंने मोदी के राजनीतिक गृहनगर अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी।

विज्ञापन
PM Modi and us president donald Trump may meet in America next month; Sources
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्द मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय और अमेरिकी राजनयिक फरवरी में वॉशिंगटन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बैठक आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर यह बैठक होती है तो पीएम मोदी और ट्रंप व्यापार और श्रमिक वीजा पर चर्चा कर सकते हैं। ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने से नई दिल्ली में अधिकारियों के बीच भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भारत को उन देशों में से एक बताया है, जो अमेरिकी उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह भी टैरिफ लगाने के पक्ष में हैं। सूत्रों ने बताया कि भारत अमेरिकी निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका को कुछ रियायतें देने के लिए भी तैयार है। इसेक अलावा भारत अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाने और अपने नागरिकों के लिए कुशल श्रमिक वीजा को आसान बनाने का भी इच्छुक है।
विज्ञापन


हालांकि, यह तय नहीं है कि दोनों देशों के नेता फरवरी में मिलेंगे या नहीं। सूत्रों का कहना है कि इस साल के अंत में द्विपक्षीय बैठक संभव है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड समूह के नेता भारत द्वारा आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था। तब उन्होंने मोदी के राजनीतिक गृहनगर अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी। जहां उन्होंने भारत के साथ "एक अविश्वसनीय व्यापार समझौते" का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और अमेरिका के बीच दोतरफा व्यापार 118 अरब डॉलर का
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच दोतरफा व्यापार 2023/24 में 118 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) को पार कर गया। इसमें भारत ने 32 अरब डॉलर (करीब 2.7 लाख डॉलर) का व्यापार दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा के अन्य विषय टेक्नॉलोजी और रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ाना भी होगा। ये कुछ मुद्दे हैं, जो ट्रंप और मोदी की बैठक में एजेंडे में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed