{"_id":"5b4356974f1c1bae288b579c","slug":"pm-modi-and-south-korean-president-moon-jae-in-listen-to-bhajans-sung-by-singer-vidya-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : विद्या शाह ने पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को सुनाया गांधी जी का प्रिय भजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो : विद्या शाह ने पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को सुनाया गांधी जी का प्रिय भजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन चार दिवसीय भारत यात्रा हैं। इस दौरान सोमवार को मून जे इन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने गांधी स्मृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों को सुना। इन भजनों को देश की प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायिका विद्या शाह द्वारा गाया गया।
वीडियो ः
भजन के पूरे बोल ः
ओम तत् सत् श्री नारायण तू, पुरुषोत्तम गुरु तू।
सिद्ध बुद्ध तू, स्कंद विनायक, सविता पावक तू।
ब्रह्म मज्द तू यह्म शक्ति तू, ईशु पिता प्रभु तू।
रुद्र विष्णु तू, राम कृष्ण तू, रहीम ताओ तू।
वासुदेव गो विश्वरूप तू, चिदानंद हरि तू।
अद्वितीय तू, अकाल निर्भय आत्मलिंग शिव तू।।
इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ नोएडा में सैमसंग मोबाइल की फैक्ट्री का उद्घाटन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों देश द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा हितों पर चर्चा के साथ कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मून और पीएम मोदी की योजना दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम देने की है। इस कड़ी में दोनों देश विशेष सामरिक साझेदारी पर मुहर लगाने के साथ तकनीकी, इलेक्ट्रोनिक्स, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते पर सहमति देंगे।
मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के साथ मून और मोदी के बीच वन टू वन बातचीत होगी। इस बातचीत में साझा हितों से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। इसी दिन द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के बाद देर शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मून के सम्मान में भोज देंगे। बुधवार को राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद मून स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
वीडियो ः
#WATCH PM Narendra Modi and South Korean President Moon Jae-in listen to Mahatma Gandhi's favourite bhajans, sung by classical singer Vidya Shah at Gandhi Smriti in Delhi. pic.twitter.com/fHeAMfRYyr
— ANI (@ANI) July 9, 2018विज्ञापन