{"_id":"5c7ef163bdec2214074be433","slug":"pm-modi-alive-for-the-camera-make-everything-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी कैमरे के लिए जीते हैं, हर चीज को बना देते हैं इवेंट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी कैमरे के लिए जीते हैं, हर चीज को बना देते हैं इवेंट
Wed, 06 Mar 2019 03:30 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
Rafale Deal Rahul Gandhi
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र कैमरे के लिए जीते हैं। राहुल ने यह आरोप प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों के पांव धोने के संदर्भ में लगाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम हर चीज को एक इवेंट बनाकर अगले इवेंट के लिए निकल लेते हैं। गांधी ने इन सफाई कर्मियों से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी, कैमरे के लिए जीते हैं। कैमरा बंद होने के बाद, प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की समस्या तक नहीं सुनी। इवेंट बनाया और निकल गए। अगले इवेंट के लिए।’
दरअसल, प्रधानमंत्री ने 24 फरवरी को प्रयागराज में पांच स्वच्छाग्रहियों (सफाई कर्मियों) के पैर धोए और पोछे थे। इसके साथ ही मोदी ने उन्हें शॉल भेंट की थी। अब राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने जिन सफाई कर्मियों के पैर धोए थे वो फिर से पुराने हालात में काम करने को विवश हैं।