फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addresses international webinar on textile traditions organized by ICCR

वस्त्रों में विविधता हमारी संस्कृति की समृद्धि को दर्शाती हैः पीएम मोदी

Sat, 03 Oct 2020 10:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
PM Modi addresses international webinar on textile traditions organized by ICCR
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशंस (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित वस्त्र उद्योग पर आधारित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने इस वेबिनार को संबोधित भी किया। पीएम ने अपने संबोधन में आईसीसीआर और उत्तर प्रदेश डिजाइन संस्थान द्वारा विभिन्न देशों के लोगों को इस कार्यक्रम में एक साथ लाने की प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि वस्त्र उद्योग क्षेत्र में लोग हमारे इतिहास, विविधता और अपार अवसर को देख सकते हैं। पीएम ने भारत की कपड़ा परंपराओं के अतीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से कपास और रेशम का भारत में एक लंबा और शानदार इतिहास रहा है और हमारे वस्त्रों में विविधता हमारी संस्कृति की समृद्धि को दर्शाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर समुदाय, हर गांव और हर राज्य में कपड़ा परंपराओं के बारे में कुछ न कुछ अलग तरह की जानकारियां मिलती हैं।  पीएम मोदी ने आदिवासी समुदायों की समृद्ध कपड़ा परंपराओं पर भी प्रकाश डाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम गांधी जी की 150 वीं जयंती समारोह के संदर्भ में आयोजित किया गया है। महात्मा गांधी ने कपड़ा क्षेत्र और सामाजिक सशक्तीकरण के बीच घनिष्ठ संबंध देखा, फिर उन्होंने सरल चरखे को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक महत्वपूर्ण प्रतीक के रूप में बदल दिया। चरखे ने हमें एक राष्ट्र के रूप में एक साथ जगाया। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक देश के बुनकर एक दूसरे की कलात्मक प्रतिभा को एक दूसरे से साझा करेंगे जिससे  प्रत्येक देश को एक दूसरे की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।


पीएम ने कहा कि कपड़ा उद्योग से कई महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला है। इस प्रकार,एक जीवंत कपड़ा उद्योग महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में मजबूती लाएगा। उन्होंने कहा कि हमें चुनौतीपूर्ण समय में अपने भविष्य की तैयारी करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed