फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm Modi addresses BJPs national executive meeting

विकास, विकास और विकास ही सरकार का मूल मंत्रः मोदी

Sun, 20 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
pm Modi addresses BJPs national executive meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को सरकार का मूल मंत्र बताते हुए कहा है कि सिर्फ इसी के सहारे देश की सभी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यर्थ के मुद्दों में उलझने के बदले सरकार और पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुल लोगों को सरकार के अभूतपूर्व कार्य रास नहीं आ रहे।

विज्ञापन


ऐसे में ऐसे तत्व पार्टी को व्यर्थ के मुद्दों में उलझा कर सरकार के कामकाज को लोगों तक न पहुंचने देने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे रचनात्मक कार्यों से भी जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जमीन से जुड़े सामाजिक मुद्दों को अपने अभियान में शामिल करने के कारण ही आजादी के आंदोलन का आधार बढ़ता गया। अपने भाषण में उन्होंने बेहतर आम बजट के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और संगठन के विस्तार के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का मुकाबला विकास से ही किया जा सकता है। सरकार का मूल मंत्री विकास, विकास और केवल विकास ही है। इस विकास से देश में बदलाव आ रहा है।

सरकार की नीतियों से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आलोचनाओं से बेपरवाह हो कर लोगो को सरकार और पार्टी की उपलब्धियां गिनाएं। करीब 20 महीने के कार्यकाल में आर्थिक भ्रष्टाचार तो दूर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप तक नहीं लगे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि आपकी सरकार ने एक करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन दिया है। लाखों गरीबों को मुद्रा योजना के तहत करोड़ों रुपये का ऋण दिया गया। आम बजट को गांव, गरीब, किसान और आदिवासी केंद्रित रखा गया। 

पहली बार रोशन हुए गांवों में ऊर्जा उत्सव

pm Modi addresses BJPs national executive meeting
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी 18500 गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। सरकार ने एक साल में ही 6500 गांवों को बिजली से रोशन किया है। कार्यकर्ता ऐसे गांवों में जाएं और ऊर्जा उत्सव मनाएं।

कई मंत्रियों ने रखा ब्योरा
कार्यकारिणी की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य मंत्रियों ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान इन मंत्रियों ने भावी योजनाओं की भी जानकारी दी।

योजनाओं के लाभार्थी तक सीधी पहुंच बनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना सहित सभी सरकारी येजनाओं के लाभार्थियों की पहचान कर उनसे सीधा संपर्क साधने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ऐसे लोगों की कठिनाई सुने और उसे दूर करें। इस दौरान अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति और मजबूत बनाएगी भाजपा

pm Modi addresses BJPs national executive meeting

लोकसभा में सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के सहारे सफल प्रचार अभियान चलाने वाली भाजपा भविष्य में इस क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने सभी नेताओं को सोशल मीडिया के व्यापक इस्तेमाल, इसके जरिए मोदी सरकार और पार्टी की नीतियां, कार्यक्रम और योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने का निर्देश दिया है।

पार्टी ने एक प्रस्ताव पारित कर आम बजट को गांव, गरीब और किसान का बजट करार देते हुए कार्यकारिणी के सदस्यों, राज्य इकाईयों को इसके व्यापक प्रचार प्रसार का रोडमैप तैयार करने का भी निर्देश दिया है। बैठक के अंतिम दिन राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला गया।

वित्त मंत्री ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को दिशाहीन सरकार बताते हुए मोदी सरकार को फैसला लेने वाली सरकार करार दिया। इस दौरान कांग्रेस को आतंकी इशरत जहां के मुठभेड़ मामले में यूपीए सरकार के दौरान हलफनामा बदले जाने के मामले में घेरने की भी रणनीति बनी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार और पार्टी की नीतियों की पहुंच बढ़ाने के लिए भाजपा सोशल मीडिया के जरिए युद्घस्तर पर अभियान चलाएगी। इसके लिए जहां मंत्रियों, विधायकों, सांसदों सहित पदाधिकारियों के लिए  ट्विटर और फेसबुक पर फालोअरों की संख्या निश्चित की गई है। यह भी कहा गया है कि ये सभी निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। 

चुनावी राज्यों पर बारी बारी से चर्चा
बैठक में चुनावी राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु पर अलग-अलग चर्चा हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पर भी अलग से चर्चा की गई। खासतौर पर असम और केरल पर गंभीर मंथन हुआ। वित्त मंत्री ने कहा कि असम में पार्टी का गठबंधन केंद्र में है, जबकि केरल में हम राजनीति बदलने की स्थिति में हैं। उन्होंने माना कि पश्चिम बंगाल में पार्टी का जोर वोट प्रतिशत बढ़ाने पर है।

किसान बीमा योजना के लिए अभियान
बैठक में बजट की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर बजट और प्रधानमंत्री की पहल की प्रशंसा की गई। तय किया गया कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इन उपलब्धियों की जानकारी अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed