फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addressed district collectors across the country in New India-Manthan program

पीएम मोदी ने देश भर के कलेक्टरों तक पहुंचाई बात, 'न्यू इंडिया' बनाने में मांगा सहयोग

Wed, 09 Aug 2017 09:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
PM Modi addressed district collectors across the country in New India-Manthan program
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के जिला कलेक्टरों से वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए बातचीत की। उन्होंने सभी से नए भारत देश के निर्माण में योगदान मांगा। प्रधानमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि वो अपने जिले के प्रतिनिधि हैं और उन्हें खुद तय करना होगा कि वो साल 2022 में अपने जिले को कैसे और किस हाल में देखना चाहते हैं। पीएम मोदी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए नए एमपी का निर्माण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


नया भारत-संकल्प से सिद्धि अभियान, भाजपा ने जारी किया कार्यक्रम
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सभी कलेक्टरों को आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। खासकर उन सरकारी योजनाओं के बारे में, जिनके बारे में जनता को पता नहीं है। जनता जिनता जागरुक होगी, देश का विकास उतने ही बेहतर तरीके से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई बार कई सरकार योजनाएं अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाती। इसके पीछे की वजह सिर्फ यही होती है कि आम जनता को उन योजनाओं के बारे में पता ही नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी कलेक्टर अपने जिले में लोगों को एलईडी बल्ब, भीम ऐप जैसी योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करें। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार सभी आम लोगों, परिवारों और संगठनों से देश को आगे ले जाने की अपील कर रही है।
 

 


इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नया इंडिया' को बनाने के लिए कमर कस ली है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नया भारत देश बनाने के लिए नया एमपी बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। युवा संवाद कार्यक्रम के तहत शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम 'नया एमपी' बनाने के लिए पूरे राज्य में 'यूथ फॉ न्यू मध्य प्रदेश' कार्यक्रम चलाएंगे।
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed