फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi 73rd birthday celebration begins surat auto rickshaw drivers announce special discounts free ride

पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन का जश्न शुरू: सूरत में ऑटो रिक्शा कराएंगे मुफ्त सफर, देखिए कैसी है तैयारी

Sat, 16 Sep 2023 10:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Sep 2023 10:11 PM IST
सार

भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 1000 ऑटो रिक्शा चालकों ने यात्रियों को 30 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है। वहीं 73 ऑटो रिक्शा चालकों ने लोगों को मुफ्त में सफर कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
pm modi 73rd birthday celebration begins surat auto rickshaw drivers announce special discounts free ride
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। इसे लेकर अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूरत में ऑटो रिक्शा चालकों ने रविवार को लोगों को किराए में विशेष छूट देने का एलान किया है। वहीं कई ऑटो रिक्शा चालकों ने तो पूरे दिन लोगों को मुफ्त सफर कराने की पेशकश कर दी है। इसे लेकर शहर के ऑटो चालकों ने अपने -अपने ऑटो रिक्शा पर पोस्टर लगा दिए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 1000 ऑटो रिक्शा चालकों ने यात्रियों को 30 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है। वहीं 73 ऑटो रिक्शा चालकों ने लोगों को मुफ्त में सफर कराने की बात कही है। बता दें कि पीएम मोदी रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन की तारीफ 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़े का आयोजन करेगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी, दलित, शोषित और वंचित वर्ग के बीच जाएंगे और पीएम मोदी के कार्यकाल में किए गए कामों के बारे में जनता को जानकारी देंगे। 
विज्ञापन

 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एक नया मेट्रो स्टेशन भी देश को समर्पित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed