{"_id":"671706f3258ac366de01ab0f","slug":"pm-mitra-revolution-in-textile-sector-due-to-pm-mitra-and-pli-scheme-investment-of-rs-95-000-crore-expected-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Mitra: पीएम मित्र और पीएलआई योजना से कपड़ा क्षेत्र में क्रांति, 95,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Mitra: पीएम मित्र और पीएलआई योजना से कपड़ा क्षेत्र में क्रांति, 95,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
Tue, 22 Oct 2024 07:29 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:29 AM IST
सार
PM Mitra: कपड़ा क्षेत्र में अगले तीन से पांच साल में क्रांति आने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और मानव निर्मित कपड़ों व तकनीकी कपड़ा उत्पादों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से 95,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पीएम मित्र योजना
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विस्तार
कपड़ा क्षेत्र में अगले तीन से पांच साल में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और मानव निर्मित कपड़ों व तकनीकी कपड़ा उत्पादों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से 95,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। वहीं इस मामले में कपड़ा सचिव रचना शाह ने सोमवार को कहा कि कपड़ा क्षेत्र दो योजनाओं के अलावा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) जैसे अन्य माध्यमों से भी निवेश आकर्षित करेगा।
रचना शाह ने दी जानकारी
रचना शाह ने कहा कि मानव निर्मित कपड़े, परिधान और तकनीकी कपड़ा जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर सरकार पूरा जोर दे रही है। उन्होंने कहा अगले साल फरवरी में होने वाले भारत टेक्स-2025 में न सिर्फ समझौते बल्कि निवेश और व्यापार सृजन के संदर्भ में ठोस परिणाम आने की उम्मीद है।
भारत टेक्स से बढ़ेगा व्यापार और निवेश
सचिव ने कहा, पीएलआई के तहत कुछ निवेश पहले ही होने लगा है। भारत टेक्स पर उन्होंने कहा, हम निश्चित रूप से न सिर्फ एमओयू बल्कि व्यापार व निवेश बढ़ाने को लेकर अधिक ठोस परिणामों पर गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
टेक्सटाइल पार्क से आएंगे 70,000 करोड़
सचिव ने कहा, हमारे पास सात टेक्सटाइल पार्क हैं। उनमें से प्रत्येक से 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। यह 70,000 करोड़ रुपये बनता है। पीएलआई योजना के तहत 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। सरकार ने 2021 में कपड़ा क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।