{"_id":"6a110d3f8817ce5b1402a4b8","slug":"pm-meeting-efforts-to-streamline-bureaucracy-pm-modi-learns-how-long-files-are-held-up-at-which-level-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिपरिषद की बैठक: नौकरशाही को चाक-चौबंद करने की कवायद; PM मोदी ने जाना किस स्तर पर कितने समय अटकती है फाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्रिपरिषद की बैठक: नौकरशाही को चाक-चौबंद करने की कवायद; PM मोदी ने जाना किस स्तर पर कितने समय अटकती है फाइल
सार
पीएम मोदी ने हाल ही में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की है। इस दौरान पीएम मोदी को प्रस्तुति के माध्यम से ही विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े लंबित मुकदमों की जानकारी दी गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि इन मुकदमों को खत्म कराने की दिशा में किस मंत्रालय ने किस स्तर पर काम किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए काम की रफ्तार तेज करने और नौकरशाही को चाक चौबंद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मोर्चों पर पहल की है। गुरुवार को करीब पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक में पीएम मोदी ने न सिर्फ नौकरशाहों के विदेशी दौरों, बल्कि मंत्रालयों से जुड़े लंबित मुकदमों और विभिन्न स्तर पर अटकी फाइलों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम ने सुधारों को विकसित भारत की नींव बताते हुए इसकी रफ्तार तेज करने का भी निर्देश दिया।
PM मोदी ने जाना किस स्तर पर कितने समय अटकती है फाइल
सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम को मंत्रालयवार प्रस्तुति के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, सचिव, राज्य मंत्रियों के पास एक फाइल औसतन कितने दिन अटकती है। इसी दौरान उन्हें विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के विदेशी दौरे की संख्या से अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि कितने अधिकारियों ने तय संख्या से अधिक बार विदेश यात्रा की। फिर प्रस्तुति के माध्यम से ही पीएम को विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े लंबित मुकदमों की जानकारी दी गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि इन मुकदमों को खत्म कराने की दिशा में किस मंत्रालय ने किस स्तर पर काम किया।
यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के
विज्ञापन
सुधार एक्सप्रेस की गति करें तेज
अपनी सरकार को सुधार एक्सप्रेस की सरकार बताते हुए पीएम ने सभी मंत्रालयों को सुधार में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, तेजी से सुधार के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। सभी मंत्रालय सुधार उत्सव मनाएं। सुधार के संबंध में राज्यों से, विशेषज्ञों और अन्य लोगों से बात करें। उन्होंने कहा कि सुधार को लोगों की परेशानी कम करने का सबसे प्रमुख हथियार बनाया जाना चाहिए।
ईज ऑफ डूइंग पर 11 मंत्रालयों की प्रस्तुति
बैठक में ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, वन एवं पर्यावरण, कॉमर्स समेत 11 मंत्रालयों ने प्रस्तुति के जरिए बताया कि उनके मंत्रालयों में इसके लिए किस तरह के कदम उठाए गए और भविष्य की क्या तैयारियां हैं। विस चुनाव में तीन राज्यों में मिली सफलता के लिए पीएम की सराहना की।
यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
पीएम बोले- पुराना ढर्रा अस्वीकार्य, नया सोचें नया करें
बैठक के अंत में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों ने पुराने और रटे रटाए ढर्रे से काम नहीं करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हर मंत्रालय नया सोचे और नया करे। विकास से जुड़े मामले को तेजी से निपटाए। पीएम ने इस दौरान अदालत में मंत्रालयों से जुड़े लंबित मामलों को तेजी से निपटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए तरीके से सोचने और काम करने की कार्य संस्कृति को हर हाल में विकसित करना होगा।