{"_id":"6af8692fc0f56c753d0df94e","slug":"pm-doesn-t-do-it-sam-pitroda-on-rahul-gandhi-s-phone-tap-claim-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम ऐसा नहीं करते': राहुल के फोन टैपिंग के दावे से पित्रोदा ने बनाई दूरी; खुद की जासूसी होने का भी किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'पीएम ऐसा नहीं करते': राहुल के फोन टैपिंग के दावे से पित्रोदा ने बनाई दूरी; खुद की जासूसी होने का भी किया दावा
Sat, 14 Nov 2026 07:29 PM IST
निर्मल कांत
आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:29 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप पर उनके ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने अलग राय रखी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते। हालांकि, पित्रोदा ने अपने फोन और लैपटॉप की निगरानी होने का दावा भी किया। पित्रोदा ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। लेकिन उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस दावे से कुछ अलग राय रखी है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते'।
पित्रोदा ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी के दावे से खुद को अलग किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया। यह आरोप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगाया था।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों ने नहीं दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि?: टीएमसी सांसद ने उठाए सवाल, बोले- क्या यही शिष्टाचार?
विज्ञापन
सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री को लेकर क्या कहा?
तकनीकी विशेषज्ञ सैम पित्रोदा (84 वर्षीय) ने कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं है कि प्रधानमंत्री ऐसा (फोन टैप) करते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते। प्रधानमंत्री कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर के पास नहीं बैठ जाते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास यह मानने की ठोस वजह है कि उनका अपना फोन भी टैप किया गया है।
पित्रोदा ने कहा, मेरा फोन टैप किया जा रहा है। मेरे लैपटॉप पर हमला किया जा रहा है। मेरे बैंक खातों पर नजर रखी जा रही है। मैंने विशेषज्ञों से सलाह ली है। उन्होंने मेरे उपकरणों की जांच करने के बाद मुझे फोन टैप किए जाने को लेकर सावधान किया है। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनके मुताबिक उनका फोन कौन टैप कर रहा है।
राहुल गांधी ने क्या दावा किया था?
राहुल गांधी ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी ताकतों के नियंत्रण में होने का सबूत पहले से ही मेरे फोन में मौजूद है। इसलिए प्रधानमंत्री को पहले से पता है कि वह सबूत क्या है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं।
कौन हैं सैम पित्रोदा?
पित्रोदा दूरसंचार क्षेत्र के आविष्कारक, उद्यमी, विकास से जुड़े विचारक और नीति निर्माता हैं। उन्होंने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के क्षेत्र में 50 साल काम किया है। उन्हें 1980 के दशक में भारत में दूरसंचार और तकनीकी क्रांति की नींव रखने का श्रेय भी दिया जाता है।
त्योहार की शुभकामनाएं देकर भी चर्चा में रहे पित्रोदा
सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है। वह हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्योहारों की शुभकामनाएं देने को लेकर भी चर्चा में रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच अच्छे संबंधों को लेकर उन्होंने सफाई दी गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ त्योहार की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद इस बात पर सफाई दी गई थी कि दोनों गुजराती होने के कारण आपस में अच्छे संबंध रखते हैं।
राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा ने क्या जवाब दिया?
राहुल गांधी के फोन टैपिंग का आरोप लगाने के तुरंत बाद भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में वरिष्ठ मंत्रियों की कथित जासूसी का मुद्दा उठाया। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच की मांग की है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान वरिष्ठ मंत्रियों की कथित निगरानी से जुड़े विवाद को याद दिलाया।
यूपीए सरकार में किस मंत्री की हुई थी कथित जासूसी?
यूपीए सरकार के कार्यकाल में वरिष्ठ मंत्रियों की निगरानी और उनके कार्यालयों में जासूसी उपकरण लगाए जाने का विवाद मुख्य रूप से 2011 की एक घटना से जुड़ा है। इस मामले में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का नाम सामने आया था। उनके कार्यालय में कथित तौर पर निगरानी किए जाने का मामला उस समय काफी चर्चा में रहा था।