फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Degree Row Gujarat University says In HC Childish Curiosity Of Someone Not Public Interest Under RTI Act

PM Degree Row: गुजरात विवि की हाईकोर्ट में दलील- बचकानी मांगें पूरी करने को नहीं हो सकता RTI एक्ट का इस्तेमाल

Fri, 10 Feb 2023 06:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Feb 2023 06:56 AM IST
सार

PM Degree Row: गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पीएम की डिग्रियों की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही इसका विवरण उपलब्ध कराया हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2005 के अधिनियम का उपयोग बचकाना हरकतों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Degree Row Gujarat University says In HC Childish Curiosity Of Someone Not Public Interest Under RTI Act
Gujarat High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विश्वविद्यालय ने गुरुवार को हाईकोर्ट से कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का इस्तेमाल किसी की बचकानी जिज्ञासाओं को संतुष्ट करने के लिए नहीं किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने यह दलील उस याचिका के सुनवाई के दौरान दी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी पारदर्शिता कानून के तहत देने से मना कर दी गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति सार्वजनिक पद पर है, कोई उसकी निजी जानकारी नहीं मांग सकता है, खासतौर से वो जानकारी जो उसकी सार्वजनिक गतिविधि से जुड़ी हुई नहीं है। पीएम की डिग्रियों की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही इसका विवरण उपलब्ध कराया हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2005 के अधिनियम का उपयोग बचकाना हरकतों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति और कानून मंत्री पर कार्रवाई की मांग वाली अर्जी खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ न्यायपालिका और जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली पर उनकी टिप्पणी के लिए दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। याचिका बॉम्बे लायर्स एसो. ने दायर की थी। याचिका में दावा किया गया था कि रिजिजू व धनखड़ ने टिप्पणियों से संविधान में अविश्वास दिखाया है। याचिका में धनखड़ को उपराष्ट्रपति और रिजिजू को कैबिनेट मंत्री के रूप में कर्तव्य निर्वहन से रोकने के आदेश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed