राहुल गांधी बोले- पीएम टीवी, कॉन्सर्ट में बोल सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर संसद में चर्चा में शामिल न होने पर लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमले कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर उन पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री मोदी टीवी और पॉप कॉन्सर्ट में बोल सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? साथ ही जब उनसे प्रधानमंत्री के भावुक होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें और भावुक होना है।
इससे पहले सोमवार को सदन से बाहर आते ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के लिए अब कोई नया नाम सोचना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा, "- वो (पीएम) न अपने मंत्रियों से पूछते हैं, मन में आता है कर देते हैं, प्रधानमंत्री के जो 15-20 लोग हैं उनकी तिजोरी भरेगी, बैंक लोन माफ होंगे, हमारे गरीब लोग जो लाइन में खड़े हैं उनको नुकसान होगा"
आजकल पीएम का कोई नया रूप आया है
राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा, आजकल कोई नया रूप आया है, सुपर प्राइम मिनिस्टर भी नहीं कह सकते, डिफाइन करने के लिए नया शब्द निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को संसद में आने की जरूरत ही क्या? आजकल तो प्रधानमंत्री दूसरे लेवल पर हैं।'
बैंक पर सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "लोगों ने कहा वो लाइन में खड़े हैं और बैंक के पीछे से डील हो रही है। चुने हुए लोगों को कैश दिया जा रहा है। जहां भी मैं गया और लोगों से मिला, लोग कष्ट में थे।"
वहीं इससे पहले राहुल ने इंदिरा गांधी जन्मशताब्दी समारोह में कहा था कि मोदी को नोटबंदी की कीमत चुकानी पड़ेगी। जनता उनके इस फैसले से बहुत परेशान है। मोदी सरकार के इस फैसले से देश में अफरा-तफरी का माहौल है, जनता मोदी सरकार को सबक सिखाएगी। नोटबंदी के बाद से देश में डर का माहौल बना हुआ है और सरकार द्वारा नोटबंदी को लेकर बहुत सी चीजों को साफ नहीं किया गया है।