फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   playboy magazine will publish in old form

पुराने रंग में उतरेगी ‘प्लेबॉय’ पत्रिका, टॉपलेस दिखाई जाएंगी महिलाएं

Tue, 14 Feb 2017 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
playboy magazine will publish in old form
प्लेबॉय पत्रिका
सिर्फ वयस्कों के लिए प्रकाशित होने वाली ‘प्लेबॉय’ पत्रिका ने पिछले एक वर्ष से कवर पेज पर नग्न तस्वीरों का प्रकाशन प्रतिबंधित कर रखा था। लेकिन पत्रिका ने अब दोबारा अपनी पुरानी पहचान पर वापस लौटने का ऐलान किया है। पत्रिका ने माना कि पत्रिका से इस तरह की तस्वीरों को पूरी तरह से हटाने का फैसला गलत था। 
विज्ञापन


‘प्लेबॉय’ संरक्षक हफ हेफनर के पुत्र और मुख्य क्रिएटिव अधिकारी कूपर हेफनर ने ट्विटर पर इस बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने पत्रिका के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि - ‘नग्नता कभी समस्या नहीं थी, क्योंकि यह कोई समस्या है ही नहीं।’ इस माह के अंत तक प्रकाशित होने वाले पत्रिका के अगले अंक में महिलाओं को टॉपलेस या बहुत कम वस्त्रों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


 पत्रिका ने वर्ष 2015 में घोषणा की थी कि वह अब महिलाओं का कम वस्त्रों में प्रकाशन बंद कर देगी। कंपनी ने यह फैसला विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने और समाचारों को उचित स्थान देने के मकसद से लिया था। कूपर हेफनर पहले भी इस फैसले के खिलाफ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख से घटकर मात्र 7 लाख रह गया है पत्रिका का सर्क्युलेशन

playboy magazine will publish in old form
प्लेबॉय पत्रिका
पत्रिका के इस कदम को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ लोगों ने इसे अच्छा फैसला बताया तो कई लोगों ने कहा कि पत्रिका की बिक्री में गिरावट आने की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। नग्नता विरोधियों का मानना है कि यह बहुत बुरी बात है पोर्न तक पहुंच अभी भी बहुत आसान है। किसी समय ‘प्लेबॉय’ की 50 लाख 60 हजार प्रतियां छपती थीं, जो पिछले साल घटकर केवल सात लाख ही रह गई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed