फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plastic bottle cannot be banned across the country Union Consumer Minister Ram Vilas Paswan

देशभर में प्लास्टिक बोतल पर नहीं लगाया जा सकता प्रतिबंध: केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री

Tue, 10 Sep 2019 05:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 10 Sep 2019 05:36 AM IST
सार

  • बिना विकल्प बंद नहीं होगी प्लास्टिक बोतल
  • 85 फीसदी बोतल पारदर्शी होना चाहिए पानी की पैकिंग के लिए

विज्ञापन
Plastic bottle cannot be banned across the country Union Consumer Minister Ram Vilas Paswan

विस्तार

प्लास्टिक बोतल में सीलबंद पानी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और कंपनियों को सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाने का भरोसा दिया है। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री ने सोमवार को कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का सस्ता और भरोसेमंद विकल्प खोजे बगैर इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। लोग खुद जागरूक होते हुए इसका कम से कम उपयोग करें और शीशे या धातु की बोतल उपयोग में लाएं।

विज्ञापन


बोतलबंद पानी बेचने वाली शीर्ष कंपनियों के प्रतिनिधियों और एफएसएसआई, बीआईएस, सीएसआईआर और रेलवे जैसे महकमों के प्रतिनिधियों की सोमवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में बैठक थी। इसमें पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग यथासंभव बंद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए उन्होंने अपने मंत्रालय में तो प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन देशभर में इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। पहले इससे संबंधित सभी हितधारकों से बातचीत की जाएगी, जिसका एक चरण सोमवार को पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन्हें तीन दिन का समय दिया गया है, ताकि वे अपनी बात मंत्रालय को लिखित में बता सकें। इसके बाद जरूरत हुई तो एक और बैठक बुलाई जाएगी और फिर कुछ फैसला होगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को पूरी तरह से हटाने का निर्णय सभी से विमर्श के बाद लिया जाएगा और ग्राहकों के हितों तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।

चुनौती है कागज की बोतल

बैठक में सुझाव आया कि कागज की बोतल बनाकर उसमें पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लेकिन कागज की बोतल में पानी पैक करने के लिए उस पर प्लास्टिक या धातु की परत चढ़ानी पड़ती है। इसके अलावा भारतीय मानक ब्यूरो के नियम में भी बदलाव करना होगा। यह नियम कहता है कि बोतल का 85 फीसदी हिस्सा पारदर्शी होना चाहिए। कागज का बोतल बनाने में यह पारदर्शी नहीं हो सकेगा। साथ ही यह प्लास्टिक बोतल के मुकाबले महंगा भी पड़ेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed