फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plane crashed on takeoff in Congo eastern city of Goma

अफ्रीकी देश कांगो में विमान दुर्घटना में 23 लोगों के मरने की आशंका, मलबा भी उठा ले गए लोग

Sun, 24 Nov 2019 05:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Plane crashed on takeoff in Congo eastern city of Goma
अफ्रीकी देश कांगो में विमान दुर्घटना - फोटो : Twitter

अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी शहर गोमा में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में सवार 23 यात्रियों और दो क्रू सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। नॉर्थ कीवे के क्षेत्रीय गवर्नर जांजू कासिविता ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान लापता हो गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके कुछ देर बाद ही मापेंडो में यह क्रैश हो गया। यह भी जानकारी मिली है कि जहां विमान क्रैश हुआ, वहां रहने वाले लोग भी घायल हुए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग विमान का मलबा तक उठा ले गए।

खराब रखरखाव और सुरक्षा नियमों की कमी के चलते डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में विमान दुर्घटनाएं आम बात है। यूरोपीय संघ का कोई भी विमान यहां अपनी सेवाएं नहीं देता है।

 



निजी कंपनी बिजी बी के डॉरनियर—228 एयरक्राफ्ट को गोमा से 350 किलोमीटर दूर बेनी तक उड़ान भरनी थी। मगर उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed