फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura

चार दिन में पांच बड़े हादसे: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश; पुणे में पुल ढहा

Sun, 15 Jun 2025 06:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Jun 2025 06:58 PM IST
सार

देश में एक के बाद एक बड़ी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पिछले चार दिनों में देश में पांच बड़े हादसे देखने को मिले हैं। अभी अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द लोग उभरे भी नहीं थे। रविवार को उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं रविवार को ही महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढह गया। जिसमें 32 लोगों के घायल होने और दो की मौत की जानकारी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
हादसों से भरा सप्ताह - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बीते चार दिनों में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिससे देश में गम का माहौल है। पहला हादसा 12 जून को अहमदाबाद में हुआ, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे से लोग उबरे भी नहीं थे, रविवार 15 जून को केदारनाथ के करीब एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। रविवार को ही मथुरा में एक और बड़ा हादसा हो गया, जहां खुदाई के दौरान चार से पांच मकान गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मकानों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं पुणे में रविवार शाम को एक पुल ढह जाने के कारण 32 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन




विज्ञापन

 

Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
अहमदाबाद विमान हादसा
12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई। जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे। अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान ने लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ होते ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए और विमान लहराते हुए रिहायशी इलाके में गिरा। विमान जिस इमारत पर गिरा, वह डॉक्टर हॉस्टल था, जिससे कई इंटर्न डॉक्टर भी हादसे की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। विमान के यात्रियों में से सिर्फ एक यात्री की जान बच सकी, जो विमान के क्रैश होते ही नीचे गिर गया था। 

 

Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ के नजदीक हेलीकॉप्टर हादसा
रविवार को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर गौरीकुंड इलाके में सुबह 5.30 बजे क्रैश हुआ। हादसे की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान रुद्रप्रयाग निवासी विक्रम सिंह, बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी विनोद देवी और तुस्ती सिंह, महाराष्ट्र के राजकुमार सुरेश जायसवाल, शारदा जायसवाल और 23 महीने की बच्ची काशी, राजस्थान के कैप्टन राजीव के रूप में हुई है। 

 
विज्ञापन

Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
पुणे में नदी पर बना लोहे पुल ढहा - फोटो : PTI
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो की मौत, 32 लोग घायल
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
मथुरा में टीला खिसकने से पांच मकान धराशायी - फोटो : पीटीआई
मथुरा में गिरे कई मकान, तीन की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से पांच मकान धराशायी हो गए। मकान ढहने से मकानों में रहने वाले लोग और पास में ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत दर्जन भर लोग मलबे में फंस गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन जेसीबी और अन्य मशीनों के जरिए मौके पर राहत बचाव कार्य कर रहा है। खबर लिखे जाने तक मलबे में दबे चार लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों की हालत गंभीर है। 

Plane crash big accidents in last four days ahmedabad kedarnath helicopter mathura
नर्मदा नहीं में डूबे युवक की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में चार युवक डूबे
ओंकारेश्वर में रविवार का दिन एक बार फिर नर्मदा नदी में हुए हादसों के नाम रहा। अलग-अलग घाटों पर हुई दो घटनाओं में चार युवक नदी में डूब गए। स्थानीय नाविकों ने दो को बचा लिया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई और एक अब भी लापता है।  पहली घटना नर्मदा-कावेरी संगम घाट पर घटी, जहां महाराष्ट्र के मालेगांव (जिला नासिक) से आए कृष्णा पवार (32) अपने दो दोस्तों के साथ परिवार के सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे थे। घाट पर पानी कम होने के कारण तीनों युवक नदी के गहरे पानी में चले और अचानक डूबने लगे। कृष्णा पवार ने अपने दो दोस्तों को तो बचा लिया, लेकिन खुद वह नर्मदा नदी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed