फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PK strategy failed after Mulayam's statement

मुलायम के बयान से फेल हो गई पीके की रणनीति

Fri, 11 Nov 2016 02:59 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
PK strategy failed after Mulayam's statement
राजनीतिक रणनीति में माहिर कहे जाने वाले प्रशांत किशोर (पीके)को यूपी में निराशा हाथ लगी है। यूपी में कांग्रेस को सत्ता के करीब लाने के उनके दोनों प्लान फेल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन न करने की घोषणा कर अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का हाथ थामने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


तीन महीने पहले प्रशांत किशोर ने प्लान ए के तहत यूपी में 27 साल बाद जिस तरह से कांग्रेस को सत्ता के करीब लाने का ताना बाना बुना था वो राहुल की किसान महायात्रा के बाद ही परवान चढ़ता नहीं दिखा। प्रशांत के प्रयास से यात्रा को प्रचार खूब मिला और कांग्रेस कार्यकर्ता घरों से बाहर भी निकले लेकिन इतने से पार्टी को चार से पहले नंबर पर लाना मुश्किल दिख रहा था। 
विज्ञापन


लिहाजा प्रशांत किशोर बिहार की तर्ज में प्लान बी को लेकर आगे बढ़े। इस काम में उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं रखा और सीधे समाजवादी पार्टी के गठबंधन की बात शुरू कर दी। हालांकि बिना राहुल गांधी की अनुमति के प्रशांत ऐसा नहीं कर सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत किशोर को लेकर यूपी कांग्रेस के नेताओं राय हमेशा अलग रही है

PK strategy failed after Mulayam's statement

प्रशांत किशोर को लेकर यूपी कांग्रेस के नेताओं राय हमेशा अलग रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया है। फिर बारी-बारी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने भी किसी गठबंधन को नकार दिया। सूत्रों की मानें राहुल गांधी ही चाहते थे समाजवादी पार्टी पहले सम्मानजनक सीटों का आश्वासन मिल जाए तभी अधिकारिक तौर पर पार्टी में चर्चा हो। 

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बयान और नराजगी की परवाह किया बिना पीके पहले मुलायम सिंह और फिर अखिलेश यादव से मिले। मुलायम सिंह के बयान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस को अकेले ही चुनावी मैदान में उतरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed