फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal withdraws remark on Bihar, says no intention to insult state its people

'पूरे देश को बिहार बना दें': पीयूष गोयल ने वापस ली संसद में की गई टिप्पणी, मनोज झा ने की माफी की मांग

Thu, 22 Dec 2022 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Dec 2022 03:12 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का बिल्कुल कोई इरादा नहीं है और अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस ले लेता हूं।

विज्ञापन
Piyush Goyal withdraws remark on Bihar, says no intention to insult state its people
पीयूष गोयल(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बिहार पर की गई टिप्पणी को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उनका इरादा राज्य या इसके लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। वाणिज्य और उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने कहा कि अगर बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह तुरंत बयान वापस लेते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैं स्पष्ट कर दूं कि बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का बिल्कुल कोई इरादा नहीं है और अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस ले लेता हूं। यह किसी के साथ किसी दुर्भावना से नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


 आरजेडी सांसद मनोज झा ने की थी माफी की मांग
बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा से आरजेडी सांसद मनोज झा जिन्होंने बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर भाजपा नेता से माफी की मांग की थी। मनोज झा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, 'इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे'। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। झा ने पत्र में लिखा कि किसी को विश्वास नहीं होगा कि उच्च सदन के नेता जैसा व्यक्ति देश के महानतम राज्यों में से एक के बारे में ऐसी राय रखता है। गोयल का यह बयान बिहार के प्रति केंद्र के अपमानजनक दृष्टिकोण का व्यक्त करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल के इस बयान पर हुआ था बवाल
बता दें कि गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब देते हुए कहा कि ‘‘इनका वश चले तो पूरे देश को बिहार बना दें।’’

इससे पहले, राजद, जद(यू) कांग्रेस, झाखंड मुक्ति मोर्चा, शिव सेना के बिहार के सांसदों ने गोयल की टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। जद(यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि गोयल की टिप्पणी से बिहार की जनता आहत हुई है।


तेजस्वी का पीयूष गोयल पर हमला, कहा-  ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं 
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम झूठ नहीं कह रहे हैं कि बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है। केंद्र बिहार के विकास के लिए सहयोग नहीं कर रही।  संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार पर टिपण्णी की। हमने इसका विरोध किया है और मांग की है कि पीयूष गोयल को माफी मांगनी चाहिए। ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं और इनके मन में बिहार के प्रति कितनी घृणा है ये सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed