फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal says record procurement of more than 389 lakh metric tonnes of wheat in the country so far

पीयूष गोयल: देश में अब तक 389 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हुई गेहूं की रिकॉर्ड खरीद

Sun, 09 May 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 09 May 2021 03:52 AM IST
सार

  • केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष ने बताया कि पिछले साल अभी तक 226 लाख मीट्रिक टन गेंहूं की खरीद एमएसपी पर हुई थी

विज्ञापन
Piyush Goyal says record procurement of more than 389 lakh metric tonnes of wheat in the country so far
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में रबी सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पिछले साल की तुलना में इस बार सात मई तक 389 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की खरीद हो चुकी है, यह पिछले साल के मुकाबले करीब 50 फीसदी से ज्यादा है।

विज्ञापन


पिछले साल अभी तक 226 लाख मीट्रिक टन गेंहूं की खरीद एमएसपी पर हुई थी। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीयूष गोयल ने बताया कि इसमें पंजाब से 127.14 मीट्र्रिक टन, हरियाणा से 74 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश से 32 मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश से 127 मीट्रिक टन, बिहार से सबसे कम केवल 0.05 और राजस्थान से 22.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम के 63 केंद्रों और राज्य सरकार की एजेंसियों द्वारा खरीदारी की जाती है। इसमें उत्पादन का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाता है। इस बार से हरियाणा और पंजाब भी वन नेशन वन एमएसपी स्कीम से जुड़ गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed