Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   piyush goyal reacts donald trump india gdp slams critics rehabilitation update

भारत की 7% जीडीपी पर ट्रंप के बयान से सियासी हलचल: पीयूष गोयल ने आलोचकों को घेरा, पुनर्वास पर क्या कहा?

Sat, 21 Nov 2026 06:14 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

मुंबई में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की 7% जीडीपी वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, जबकि विदेश जाकर देश की आलोचना करने वालों की उन्होंने निंदा की। 

विज्ञापन
piyush goyal reacts donald trump india gdp slams critics rehabilitation update
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की 7% जीडीपी ग्रोथ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय भारत की अर्थव्यवस्था को देख रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पीयूष गोयल ने कहा कि आज वैश्विक नेता भारत का उदाहरण दे रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


गरीबी कम होने और पीएम मोदी के नेतृत्व पर मंत्री ने क्या आंकड़े रखे?
पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तथ्य की पुष्टि वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट से भी हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत को मिल रही पहचान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो रही तारीफ का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि दुनिया भर के नेता आज भारत की आर्थिक तरक्की की मिसाल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने और क्या कहा?
पीयूष गोयल ने बिना किसी का नाम लिए विदेश जाकर भारत की आलोचना करने वालों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे ही कुछ देशवासी विदेश जाकर भारत की आलोचना करते हैं, उसकी तरक्की को कमतर आंकते हैं और अर्थव्यवस्था के बारे में बुरा बोलते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस नकारात्मक मानसिकता की निंदा करता हूं, जो कुछ ऐसे लोगों द्वारा दिखाई जाती है जो भारत की छवि खराब करने के लिए विदेश जाते हैं, जबकि साथ ही मैं भारत को मिल रही वैश्विक पहचान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो रही प्रशंसा का स्वागत करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने क्या जानकारी दी?
पीयूष गोयल ने स्थानीय निवासियों के पुनर्वास और पक्के घर उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता इन निवासियों का पुनर्वास सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मानजनक व पक्के घर देना है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्भाग्य से यह मामला अभी विचाराधीन है और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले के जल्द समाधान के लिए प्रयास कर रही है, जिससे फैसला निवासियों के पक्ष में हो और हर बच्चे को जल्द अपना घर मिल सके। उन्होंने बताया कि पक्के घर मिलने तक सरकार पानी, स्वच्छता सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी दैनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है।


सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहने तक लोगों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
पीयूष गोयल ने भरोसा दिलाया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से अंतिम समाधान नहीं निकल आता, तब तक निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन इस बात पर ध्यान दे रहा है कि लोगों को साफ पानी, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मिलती रहें। सरकार की कोशिश है कि कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी हो और हर परिवार के बच्चों को जल्द अपनी छत नसीब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed