फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal attacks TRS in Rajya Sabha over paddy procurement and asks state government to stop misleading farmers news in Hindi

राज्यसभा: धान खरीद को लेकर पीयूष गोयल ने बोला टीआरएस पर हमला, कहा- किसानों को बरगलाना बंद करे राज्य सरकार

Fri, 01 Apr 2022 04:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Apr 2022 04:17 PM IST
सार

धान खरीद के मुद्दे पर तेलंगाना के एक सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के किसानों को भटकाने की कोशिश कर रही है और उसे किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Piyush Goyal attacks TRS in Rajya Sabha over paddy procurement and asks state government to stop misleading farmers news in Hindi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में धान खरीद को लेकर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए तेलंगाना में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर हमला बोला। गोयल ने कहा कि टीआरएस सरकार को किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र पंजाब की तरह तेलंगाना से भी हमेशा कच्चा चावल खरीदता रहा है। 

विज्ञापन


टीआरएस नेता के केशव राव की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने लिखित में दिया है कि वह भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को कच्चे चावल की आपूर्ति करेगी न कि उबले चावल की। एफसीआई का सभी राज्यों के साथ समझौता है जिसके अनुसार उन्हें मांग के अनुसार उबले चावल खरीदने और अधिशेष अनाज को केंद्रीय पूल में आपूर्ति करना होता है।
विज्ञापन


'तेलंगाना में भी पंजाब की तरह ही खरीद की जाती है'
गोयल ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्र को एक पत्र लिखा था और अनुरोध किया था कि उनके राज्य में भी धान की खरीद पंजाब की तरह की जाए। हम जैसे पंजाब में धान खरीद करते हैं वैसे ही तेलंगाना में भी की जाती है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब से हमें जो चावल मिलता है वह समझौता ज्ञापन के अनुसार होता है और उसे पूरे देश में कहीं भी बेचा या वितरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र इस तरह के चावल को नहीं ले सकती जिसका बड़े स्तर पर सेवन नहीं किया जाता है। गोयल ने दोहराया कि एफसीआई पिछले कई वर्षों से राज्यों से कच्चे चावल की खरीद कर रही है न कि धान की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार बार-बार भटकाने की कोशिश कर रही है, यह काम विशेष तौर पर सांसदों के जरिए किया जा रहा है। यह निराधार है, गलत है और सच्चाई से परे है।

'तेलंगाना सरकार किसानों के प्रति जिम्मेदारी निभाए'
यह कहते हुए कि केंद्र तेलंगाना से कच्चा चावल खरीदेगा, गोयल ने कहा कि राज्य में किसानों को बरगलाया जा रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उसे किसानों के बारे में सोचना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, ओडिशा में अधिशेष उबले चावल की खरीद को लेकर बीजद सांसद सस्मित पात्रा के सवाल पर गोयल ने कहा यह मुद्दा कई बार उठ चुका है और हमारा रुख इस पर समान है।

एफसीआई और राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन के अनुसार राज्य उबले चावल की खरीद अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं और केंद्र केवल कच्चा चावल खरीदता है। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र उबले चावल के निर्यात की सुविधा दे सकता है, मंत्री ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन की शर्तों के कारण इसकी अनुमति नहीं है और यदि राज्य निजी व्यापार के माध्यम से निर्यात करते हैं तो इसका स्वागत होगा।




3009 किमी रेलवे मार्ग पर लागू किया जाएगा 'कवच'
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकी 'कवच' को 3009 रूट किलोमीटर मार्ग पर लागू करने की योजना बना रही है। इसे दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर लागू किया जाएगा। भाजपा के सांसद बृज लाल के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2022 कर दक्षिण मध्य रेलवे के 1098 रूट किमी पर यह लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed