फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal assigned additional charge of Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution

रामविलास पासवान के निधन के बाद पीयूष गोयल बने उपभोक्ता मामलों के मंत्री

Fri, 09 Oct 2020 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal assigned additional charge of Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution
पीयूष गोयल बने उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री - फोटो : पीटीआई

रामविलास पासवान के निधन के बाद अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले रामविलास पासवान के पास यह मंत्रालय था लेकिन बीमारी का इलाज कराने के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया था, जिसके बाद मंत्रालय में मंत्री का पद खाली हो गया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। अब पीयूष गोयल के पास रेल मंत्रालय, वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा देश में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। सरकारी दफ्तरों में आधा झंडा झुका दिया गया है। शनिवार को रामविलास पासवान का अंतिम संस्कej पटना में किया जाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रविशंकर प्रसाद पटना में मौजूद रहेंगे।


रामविलास पासवान को बिहार का ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेता के तौर पर देखा जाता है। वो कई केंद्र सरकारों के मंत्री रह चुके हैं और बिहार में भी उनकी अपनी पार्टी का इतिहास रहा है। रामविलास पासवान का लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने भी 12 जनपथ पहुंचकर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed