फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   physical assault of a minor girl in Thane, forced abortion, police arrested the accused and a doctor

Maharashtra: ठाणे में किशोरी से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात, पुलिस ने आरोपी युवक और चिकित्सक को किया गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 12:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

ठाणे में एक किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही गर्भपात के लिए दवाई देने वाले चिकित्सक को भी पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में दफनाए गए मृत भ्रूण को आगे की जांच के लिए खोदकर निकाला।

विज्ञापन
physical assault of a minor girl in Thane, forced abortion, police arrested the accused and a doctor
किशोरी से दुष्कर्म

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही गर्भपात के लिए दवाई देने वाले चिकित्सक को भी पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में दफनाए गए मृत भ्रूण को आगे की जांच के लिए खोदकर निकाला।

विज्ञापन


उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक शंकर अवताडे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी युवक पड़ोसी थे। पिछले साल जुलाई में जब आरोपी की पत्नी, बच्चे और माता-पिता जब गांव गए थे तो उसने पीड़िता को खाने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसने जब आरोपी को इसकी जानकारी दी तो उसने एक निजी चिकित्सक से पीड़िता को गर्भपात की गोलियां दिलवा दीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब गोलियों से गर्भपात नहीं हुआ तो आरोपी की पत्नी, मां और सास ने सात महीने की गर्भवती पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। जब पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए थे तो उसे एक अस्पताल ले जाया गया। यहां पीड़िता की गलत पहचान और कम उम्र का हवाला देकर उसकी जांच कराई। डॉक्टरों ने गर्भपात कराने का परामर्श दिया। इसके बाद पीड़िता का कल्याण के एक अस्पताल में गर्भपात कराया गया। आरोपी की पत्नी और मां ने जल्दबाजी में भ्रूण को उल्हासनगर के शमशान घाट में दफना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों पीड़िता की मां जब गांव से लौटी तो पीड़िता ने उनको सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उल्हासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। इसके अलावा गर्भपात की गोलियां मुहैया कराने वाले डॉक्टर को भी पकड़  लिया। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल अन्य चार आरोपी महिलाएं अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed