फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   photos of ladies contributed to society should print on notes

नोटों पर हो महिलाओं की भी तस्वीर, सिर्फ गांधीजी की फोटो का प्रावधान नहीं

Sat, 23 Apr 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
photos of ladies contributed to society should print on notes
महिलाओं की फोटो भी हो नोट पर

अमेरिका में नौ वर्ष की बच्ची सोफिया की ओर से राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखकर डॉलर पर महिलाओं की फोटो छापने की मांग के बाद वहां छिड़ी मुहिम का असर सात समंदर पार भारत में भी हुआ है। अमेरिका में जल्द ही बीस डॉलर के नोट पर दास प्रथा के खिलाफ लड़ने वाली हैरिएट टबमैन जबकि दस डॉलर के नोट पर महिला मताधिकार आंदोलन से जुड़ीं पांच महिलाओं की तस्वीरें छापने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अपने देश की बात करें तो अब तक मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर आंदोलन और सफलता की बात की जा रही है। आर्थिक आजादी के नाम पर उन्हें कमाने की छूट तो मिल गई है लेकिन आर्थिक प्रबंधन को लेकर निर्णय लेने में अब भी वे पुरुषों से पीछे ही हैं।
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा डॉलर पर महिला की फोटो छापने के बाद अपने देश में भी नई बहस छिड़ी है कि इंडियन करेंसी पर भी भारतीय समाज को योगदान देने वाली महिलाओं की फोटो छाप कर उन्हें बराबरी का दर्जा और सम्मान दिया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग की ओर से महत्वपूर्ण हस्तियों के सम्मान और याद में डाक टिकट जारी किये जाते रहते हैं लेकिन भारतीय मुद्रा में अब तक ऐसी कोई पहल नहीं की गई है। इस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर शरण डिग्री कालेज की समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. इंद्रा श्रीवास्तव कहती हैं, अब भी भारत में महिलाओं में जागरुकता की कमी है। जहां तक सम्मान की बात है तो भारतीय मुद्रा को लेकर रिजर्व बैंक की ओर से यदि कोई नीति निर्धारित नियम नहीं है तो भारतीय मुद्रा पर भी सर्वथायोग्य महिलाओं के चित्र छपने चाहिए।

करेंसी पर गांधीजी का ही चित्र छापने का कोई नियम नहीं

photos of ladies contributed to society should print on notes
पीपीएफ में पैसा लगाने वालों को झटका - फोटो : Reuters

विधि विशेषज्ञ और सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के डॉ.ओम प्रकाश मिश्रा कहते हैं, भारतीय नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी के चित्रों को छापने का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है और न ही संविधान में इसके लिए कुछ कहा गया है। इंडियन करेंसी पर भी भारतीय समाज के लिए योगदान करने वाली महिलाओं के चित्र छपने चाहिए।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की जाने वाली इंडियन करेंसी पर गांधी जी का ही चित्र छापना अनिवार्य नहीं है। इसके लिए ऐसा कोई नियम जारी नहीं किया गया है। 1987 से पहले इंडियन करेंसी पर राष्ट्रीय स्मारक, अशोक की लाट आदि के चित्र बने होते थे।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल सिन्हा के अनुसार वर्ष 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में पांच सौ रुपये की नोट पर गांधी जी के चित्र छापे। इसके बाद यही क्रम जारी है। वर्ष 1996 में गांधी जी के चित्रों वाले नोट की विभिन्न सीरीज जारी की गई। आजादी से पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रों वाले नोट आजाद हिंद बैंक की ओर से जारी किए गए थे, बाद में उन पर कोई नोट नहीं जारी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed