देश की सबसे पवित्र नदी माने जाने वाली गंगा का पानी एक जमाने में सबसे साफ कहा जाता था लेकिन प्रदूषण और मानव कचरे के चलते गंगा का पानी जहरीले पानी में तब्दील होता जा रहा है।
तस्वीरों में देखिए किन किन वजहों से मैली होती जा रही है पवित्र नदी गंगा
उत्तराखंड के देवप्रयाग में नदी के किनारे बैठकर शाम के समय बड़ी संख्या में पूजारी आरती करते हुए देखे जाते हैं। पूजा सामग्री को इन किनारों पर बहा दिया जाता है।
तस्वीरों में देखिए किन किन वजहों से मैली होती जा रही है पवित्र नदी गंगा
देवप्रयाग जहां अलकनंदा तथा भागीरथी नदियों के संगम से गंगा नदी का निर्माण होता है वहां स्नान करते हुए एक भक्त। हालांकि यहां का पानी और जगह के मुकाबले ज्यादा स्वच्छ है।
तस्वीरों में देखिए किन किन वजहों से मैली होती जा रही है पवित्र नदी गंगा
हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे भक्तों का सैलाब पूरे साल लगा रहता है जहां पर हजारों की भीड़ में एकसाथ पूजा अर्चना की जाती है।यह भी भारी मात्रा में प्रदूषण की एक बड़ी वजहों में से एक है।
तस्वीरों में देखिए किन किन वजहों से मैली होती जा रही है पवित्र नदी गंगा
पवित्र गंगा को गंदा करने के पीछे रंगा हुआ चमड़े की धुलाई भी एक बड़ी वजह है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फैक्ट्रियों द्वारा छोड़े गए पानी से गंगा नदी का पवित्र जल मैला हो गया है।