ट्रांसजेंडर को मॉल ने नहीं दी एंट्री, करेंगी केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के फीनिक्स मार्केट सिटी के अंदर एक ट्रांसजेंडर महिला को मॉल के अंदर एंट्री देने से मना कर दिया गया। महिला का नाम सोनाली दल्वी है। महिला का कहना है कि यह पहली बार था जब उनके साथ इस तरह की घटना घटी है और वह इस भेदभाव के लिए कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। फीनिक्स प्रबंध ने माना है कि यह घटना उनके यहां घटी है लेकिन उनका कहना है कि इसके कुछ देर बाद उन्हें मॉल के अंदर एंट्री दे दी गई थी।
दल्वी अपने दोस्त मनोज बोइल्कर के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए गई थीं। महिला के अनुसार- जब वह मॉल के गेट नंबर 5 से एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे तभी सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोका और कहा कि मॉल की पॉलिसी के अनुसार उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जब उन्होंने आगे इसकी पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि चूंकि वह ट्रांसजेंडर हैं इसलिए उन्हें एंट्री नहीं मिल सकती है। हालांकि मॉल ने बयान जारी कर कहा है कि यह पब्लिक स्पेस है और हमारे यहां सभी का स्वागत है।
अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए दल्वी ने कहा- यह पहली बार नहीं था जब मैं किसी मॉल में गई थी। हमने यहां कई कार्यक्रम किए हैं। लेकिन यह पहली बार था जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने मुझे अंदर जाने नहीं दिया। जब मैंने पूछा कि परेशानी क्या है तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर महिला को मॉल की पॉलिसी के अनुसार अंदर जाने की अनुमति नहीं है। जब मैंने उन्हें कहा कि मुझे अपनी पॉलिसी के दस्तावेज दिखाएं तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बुला लिया, उन्होंने भी लिखित में कुछ देने से मना कर दिया। इसके बजाए उन्होंने एक घंटे तक मुझे बाहर इंतजार करवाया। मैं अब उनके खिलाफ कोर्ट केस करुंगी।
This woman has visited the mall in past & there have been no such issues. We checked CCTV footage, we'll sensitize our staff for future. Everyone is welcome and allowed here: Rajiv Malla, Director, Phoenix Mall on transgender's allegation of being denied entry in the mall. #Pune pic.twitter.com/bY1Hrn6rMc
— ANI (@ANI) March 17, 2018