फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pets are not allowed inside the Parliament complex CISF clarifies on Renuka Chowdhury controversy

Renuka Chowdhury Dog Row: 'संसद में पालतू जानवर लाने की इजाजत नहीं', रेणुका चौधरी विवाद पर CISF की दो टूक

Mon, 19 Jan 2026 07:08 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 19 Jan 2026 07:08 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी से जुड़े विवाद के बाद सीआईएसएफ ने संसद परिसर में सुरक्षा नियमों को स्पष्ट किया है। बल ने कहा कि पालतू जानवरों को संसद के भीतर लाने की अनुमति नहीं है और इस बारे में सांसदों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Pets are not allowed inside the Parliament complex CISF clarifies on Renuka Chowdhury controversy
रेणुका चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि संसद भवन परिसर के अंदर किसी भी पालतू जानवर को लाने की अनुमति नहीं है। यह बयान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी से जुड़े विवाद के एक महीने बाद आया है।
विज्ञापन


क्या था मामला?
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक दिसंबर 2025 को रेणुका चौधरी अपनी कार में एक कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंची थीं। इस पर काफी विवाद हुआ था। सांसद ने सफाई दी थी कि वह एक बचाया हुआ आवारा कुत्ता था और वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pending Bills In Parliament: राज्यसभा में दशकों से अटके हैं विधेयक, 19 की सूची; 34 साल पुराना बिल भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने क्या कहा?
सीआईएसएफ ने कहा कि इस घटना के बाद से वह सांसदों को इस नियम के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रही है। सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल प्रवीर रंजन ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, "नियम बहुत साफ हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि पालतू जानवरों को अंदर लाने की इजाजत नहीं है।"


सांसदों की गाड़ियों की नहीं होती तलाशी 
सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) विजय प्रकाश ने बताया कि जब सांसद संसद भवन की सीमा में आते हैं, तो उनके वाहनों की तलाशी नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि दिसंबर वाली घटना की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष और महासचिव को दी गई थी, जिन्होंने मामले को संभाला।

ये भी पढ़ें:  बजट 2026: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; दो चरणों में चलेगी कार्यवाही

बिना रोक-टोक मिलता है प्रवेश
डीजी रंजन ने कहा कि सत्र के दौरान सांसदों को विशेष अधिकार होते हैं और उन्हें बिना रोक-टोक प्रवेश मिलता है। उन्होंने कहा यह सांसदों पर निर्भर करता है कि वे नियमों का कितना पालन करते हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed