फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cji proposes common platform to resolve commercial disputes at brics chief justices forum

'कमर्शियल विवाद सुलझाने के लिए बने साझा मंच': सीजेआई ब्रिक्स के चीफ जस्टिस फोरम में रखा प्रस्ताव; क्या कहा?

Sat, 05 Sep 2026 06:17 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Sep 2026 06:17 AM IST
सार

ब्रिक्स देशों के बीच कारोबार और निवेश बढ़ाने के लिए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायिक सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कारोबारी विवादों के लिए मध्यस्थता और सुलह का साझा मंच बनाने का प्रस्ताव रखा। जस्टिस सूर्यकांत ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
cji proposes common platform to resolve commercial disputes at brics chief justices forum
सीजेआई सूर्यकांत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

ब्रिक्स के चीफ जस्टिस फोरम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने आपसी सहयोग और संबंधों को बेहतर बनाने में न्यायपालिका की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कमर्शियल विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता और सुलह-समझौता के लिए एक साझा मंच बनाने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम का आयोजन किया। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार: तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत; कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेआई की किन न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात हुई?
तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सीजेआई ने रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, संयुत अरब अमीरात, द. अफ्रीका, बेलारूस, कजाकिस्तान, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की। दोनों देशों में संबंध मजबूत करने के लिए न्यायिक सहयोग के समझौतों (एमओयू), व्यापार और कॉरपोरेट विवादों को सुलझाने में मध्यस्थता और सुलह-समझौतों के महत्व तथा देशों के बीच व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अच्छा माहौल बनाने जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत हुई। 

इन पर भी चर्चा : विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कुशल कमर्शियल कोर्ट की जरूरत, न्यायिक फैसलों और आदेशों को आपसी तौर पर मान्यता देने की संभावनाओं और प्रोफेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भोपाल स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी जैसे सरकारी संस्थानों के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed