{"_id":"60bc9fe38ebc3eb4e76c9312","slug":"petrol-prices-uncontrollable-rs-100-per-liter-in-six-states-and-union-territories-crossed-95-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दाम बेकाबू: पांच राज्य व एक केंद्र शासित प्रदेश में 100 रुपये के पार, दिल्ली में 95 रुपये से ज्यादा हुए दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेट्रोल के दाम बेकाबू: पांच राज्य व एक केंद्र शासित प्रदेश में 100 रुपये के पार, दिल्ली में 95 रुपये से ज्यादा हुए दाम
Sun, 06 Jun 2021 04:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 06 Jun 2021 04:28 PM IST
सार
देश में ईंधन के दाम बेकाबू होते जा रहे हैं। कई राज्यों व शहरों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने कोरोना काल में देशवासियों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। शनिवार को कुछ शहरों में ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार था, लेकिन रविवार को पांच राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में यह इस मुकाम पर पहुंच गया। देश के इतिहास में पेट्रोल कभी इतना महंगा नहीं रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में भी पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर के पार और डीजल 86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। हालांकि अन्य राज्यों के मुकाबले राजधानी में दाम कम है। ईंधन की कीमतों में रविवार को फिर वृद्धि हुई। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। वहीं डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।
विज्ञापन
चार मई के बाद 20 बार बढ़ोतरी
रविवार को जारी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। वाहन ईंधन कीमतों में चार मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इन छह राज्यों में 100 रुपये पार
इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। अभी पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है। वहीं डीजल 86.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) तथा ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा।
कच्चा तेल 72 डॉलर प्रति बैरल पर, राजस्थान में सबसे ज्यादा वैट
ब्रेंट कच्चा तेल इस समय 72 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। यह दो साल में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। उसके बाद ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है।
मुंबई में दाम 101.3 रुपये लीटर
मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था। मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.3 रुपये और डीजल 93.35 रुपये प्रति लीटर है।
एक माह में 20 बार बढ़े दाम
इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 20 बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.69 रुपये और डीजल का दाम 5.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करती हैं।