फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol price make trouble for bjp, ex cm of MP write letter to government

भाजपा के घर तक पहुंची पेट्रोल की कीमत में लगी आग, MP के पूर्व CM गौर ने सरकार को लिखा खत

Tue, 19 Sep 2017 11:29 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
petrol price make trouble for bjp, ex cm of MP write letter to government

पेट्रोल की कीमतों में लगी आग अब भाजपा के अपने घर में पहुंच गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर सूबे की अपनी ही सरकार को पत्र लिखकर विपक्ष को मुद्दा थमा दिया है।

विज्ञापन


गौर का कहना है कि महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान के मुकाबले मध्य प्रदेश में पेट्रोल काफी महंगा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के अतिरिक्त कर वसुली की वजह से यह नौबत आई है। गौर ने मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया को लिखे खत में सूबे में अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा वसुली जा रही वैट की राशि को कम करने की मांग की है। 
विज्ञापन


क्या है गौर का पेट्रोल बम, जयंत मलैया को लिखे खत के अहम बिंदू
गौर ने मलैया को कहा है कि जीएसटी की व्यवस्था लागू होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल को इससे अलग रखा गया है। दोनों पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल और डीजल पर पूर्व की तरह वैट टैक्स ही लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी की दरें तो एक समान हैं मगर वैट की दरों को तय करने का जिम्मा राज्यों के पास है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 31 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वैट है। इसके अलावा डीजल पर 1.5 रुपये और पेट्रोल पर 4 रुपये का अतिरिक्त कर भी है।

जबकि मध्यप्रदेश की सीमा से सटे अन्य राज्यों उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट दरें मध्यप्रदेश से कम हैं। जिसकी वजह से इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हैं। और सीमावर्ती जिले के लोग इन राज्यों से ही पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं।

इसकी वजह से कई राज्यों की सीमाओं पर बसे मध्य प्रदेश के जिलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में 60 प्रतिशत की कमी देखी गई है। गौर ने मामले की सच्चाई का पता लगाते हुए प्रदेश सरकार से पेट्रो पदार्थ पर वैट दरें घटाने की मांग की है। 

विपक्ष को बैठे-बैठाये मिला शिवराज के खिलाफ मुद्दा

petrol price make trouble for bjp, ex cm of MP write letter to government
Babulal Gaur

कांग्रेस पार्टी अब तक पेट्रोल-डीजल की बढ़ी दामों के लिए केंद्र की मोदी सरकार को दोषी करार दे रही थी। लेकिन गौर के लेटर बम के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उसके निशाने पर आ जाएंगे।

अगले वर्ष के अंत में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे को हाथ से यूं ही जाने देने के मूड में नहीं है। उसके निशाने पर केंद्र के साथ अब शिवराज भी आ गए हैं। गौर की मांग के बाद कांग्रेस की ओर से होने वाले सियासी हमले को भाजपा रणनीतिकार भी स्वभाविक मान रहे हैं। वैसे पार्टी नेता गौर के पत्र को सूबे में मची भाजपा की अंदरूनी उठापटक से जोड़कर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed