{"_id":"6183a50754e5d407617cbd79","slug":"petrol-price-in-west-bengal-bjp-amit-malviya-questions-the-mamata-banerjee-that-center-reduced-excise-duty-on-fuel-when-will-decrease-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का ममता से सवाल: हमने तो पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया, दीदी आप कब घटाएंगी टैक्स?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का ममता से सवाल: हमने तो पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया, दीदी आप कब घटाएंगी टैक्स?
Thu, 04 Nov 2021 02:47 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:47 PM IST
सार
BJP questions Mamata Banerjee : भाजपा नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को घेरते हुए निशाना साधा है। मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या ममता बनर्जी सरकार अपने राज्य में टैक्स को कम करेगी? मालवीय ने लिखा कि ईंधन की कीमतों पर बोलने वाली ममता बनर्जी ने पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल दोनों पर राज्य के करों में तेजी से वृद्धि की थी, जबकि केंद्र ने नहीं किया था।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और भाजपा नेता अमित मालवीय
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के बाद से जहां विपक्षी पार्टी इसे चुनावी शिगूफा बता रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कई नेता विपक्ष पर हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को घेरते हुए निशाना साधा है। मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘क्या ममता बनर्जी सरकार अपने राज्य में टैक्स को कम करेगी?’ मालवीय ने लिखा- ‘ईंधन की कीमतों पर बोलने वाली ममता बनर्जी ने पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल दोनों पर राज्य के करों में तेजी से वृद्धि की थी, जबकि केंद्र ने नहीं किया था' अब जब केंद्र ने उत्पाद शुल्क में कटौती की है, तो क्या वह राज्य शुल्क कम कर के बंगाल के लोगों की दीपावली को खुशहाल बनाएंगी?
विज्ञापन
विपक्ष भी हुआ हमलावर
केंद्र सरकार के डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने इसमें और कमी करने की मांग की है। गहलोत ने एक्साइज ड्यूटी घटने के अनुपात में अपने आप वैट कम होने के अलावा और ज्यादा वैट कम करने से इनकार कर दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही राज्यों का उसी अनुपात में वैट अपने आप ही कम हो जाता है। फिर भी हमारी मांग है कि महंगाई को कम करने के लिए केंद्र को और अधिक एक्साइज कम करनी चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कल यानी तीन नवंबर को ट्वीट कर महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों ने भी किए पेट्रोल डीजल के दाम कम
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है। इन राज्यों में गोवा, बिहार, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर है। यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 12 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। सिक्किम सरकार ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का ऐलान किया है। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। असम सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला वैट 7 रुपये तक करने का निर्णय लिया है।