{"_id":"5b972ab3867a557f032ac308","slug":"petrol-diesel-prices-hike-again-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ीं, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं रेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ीं, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या हैं रेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Oil prices hike
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के सोमवार को भारत बंद के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 80.87 रुपये प्रति हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 72.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। मुंबई में अब पेट्रोल 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 77.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 23 पैसे और डीजल की कीमतों में 22 पैसे का इजाफा हुआ था।
गौरतलब है कि दिल्ली में जनवरी महीने से पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। 1 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 69.97 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद किया था, जिसमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन दिया था। विपक्ष का आरोप है कि ईंधन के महंगे होने के बावजूद सरकार उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं कर रही है, जिससे आम जनता को तेल की महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
Petrol at Rs 80.87/litre (increase by Rs 0.14/litre) and diesel at Rs 72.97/litre (increase by Rs 0.14/litre) in Delhi. Petrol at Rs 88.26/litre (increase by Rs 0.14/litre) and diesel at Rs 77.47/litre (increase by Rs 0.15/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/WGSTqR16Ey
— ANI (@ANI) September 11, 2018