फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed in Supreme Court seeking to declare virtual hearing as a fundamental right

सुप्रीम कोर्ट: वर्चुअल सुनवाई को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग को लेकर याचिका दायर

Mon, 23 Aug 2021 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Aug 2021 06:32 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर वर्चुअल सुनवाई को मौलिक अधिकार घोषित करने और सभी हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई जारी रखने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Petition filed in Supreme Court seeking to declare virtual hearing as a fundamental right
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वकीलों के एक संगठन ऑल इंडिया ज्यूरिस्ट्स एसोसिएशन और पत्रकार स्पर्श उपाध्याय की ओर से दायर इस याचिका को उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से जारी 16 अगस्त की अधिसूचना को चुनौती दी गई है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायालय 24 अगस्त, 2021 से केवल फिजिकल मोड के माध्यम से न्यायिक कार्य फिर से शुरू करेगा और वर्चुअल सुनवाई के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


इस याचिका में विशेष रूप से उत्तराखंड हाईकोर्ट के 24 अगस्त से पूरी तरीके से फिजिकल मोड में लौटने के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के अलावा सभी हाईकोर्ट को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वकीलों को सुनवाई में हिस्सा लेने पर रोक न लगाएं।
विज्ञापन


याचिका में मांग की गई है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल माध्यम से अदालत की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) और (जी) के तहत एक मौलिक अधिकार है। याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट की 16 अगस्त की अधिसूचना वर्चुअल अदालत के आइडिया के लिए एक मौत की घंटी है। वर्चुअल सुनवाई, न्याय पाने का सुलभ व सस्ता माध्यम है, ऐसा सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति ने कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा याचिकाकर्ता ने बॉम्बे, मध्य प्रदेश और केरल हाईकोर्ट का भी हवाला दिया है जहां वकीलों को शारीरिक रूप से पेश होने के लिए मजबूर किया गया है। याचिका में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) और (जी) के तहत सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल अदालतें और मुकदमों का संचालन करना एक मौलिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed