फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed in Delhi high court to start hospitals which were closed before the third wave of covid 19

कोविड 19 : तीसरी लहर से पहले बंद अस्पताल खोले जाएं, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Fri, 04 Jun 2021 05:47 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 04 Jun 2021 05:47 PM IST
सार

याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि अग्रिम पंक्ति के जिन योद्धाओं की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत्यु हो गई, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी योजना तैयार की जाए।

विज्ञापन
Petition filed in Delhi high court to start hospitals which were closed before the third wave of covid 19
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि बंद पड़े अस्पतालों को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शुरू करने तथा मुहल्ला क्लीनिकों में सुधार करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर रुख स्पष्ट करने को कहा। याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि अग्रिम पंक्ति के जिन योद्धाओं की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत्यु हो गई, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के एक निवासी द्वारा दायर याचिका में उन सभी अस्पतालों के निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध भी किया गया है जो अभी तक तैयार नहीं हुए हैं। इसके अलावा मांग की गई है कि बंद पड़े मुहल्ला क्लीनिकों के कर्मचारियों का उपयोग ‘टेली-कंसल्टेंट’ या कोविड केंद्रों की निगरानी के लिए किया जाए। याचिका में दलील दी गई है कि यदि कोविड की तीसरी लहर को लेकर आवश्यक उपाय नहीं किए गए, तो कई लोगों की जान जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed