फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Person with Tattoo on body may lose job in air force 

अब शरीर पर टैटू गुदवाना पड़ेगा भारी, जा सकती है वायुसेना की नौकरी

Fri, 02 Feb 2018 02:50 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Person with Tattoo on body may lose job in air force 
भारतीय वायुसेना में अब उन युवाओं की नौकरी पक्की नहीं कही जा सकती है जिनके शरीर पर टैटू बने हैं। इस नियम को अब न्यायिक मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने वायुसेना के उस निर्णय को बरकरार रखा है जिसमें उसने एक विमान चालक की नियुक्ति को रद्द कर दिया था। उस युवा ने अपनी बांह की कलाई के बाहरी ओर एक स्थायी टैटू गुदवा लिया था। 

वायुसेना ने कुछ तरह के टैटू को लेकर छूट और मंजूरी दी हुई है। इसमें आदिवासियों के लिए भी छूट शामिल है जो कि अपने रीति-रिवाजों के अनुसार टैटू बनवाते हैं। न्यायाधीश हिमा कोहली और रेखा पल्ली की खंडपीठ ने कहा कि उम्मीदवार के शरीर पर बना टैटू सेना द्वारा दिए गए छूट के दायरे के अनुरूप नहीं था। वहीं अपना आवेदन जमा करने के समय भी वह अपने टैटू का फोटो जमा कर पाने में विफल रहा जबकि वायुसेना द्वारा विज्ञापन में इसका निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन


वायुसेना के सलाहकार ने यह स्पष्ट किया कि केवल कलाई की कोहनी के अंदर, हाथ के पिछले या पंजे के पिछले हिस्से पर टैटू की छूट देने के साथ अपनी रीति-रिवाजों के कारण टैटू बनवाने वाले आदिवासियों को छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed