फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   person giving false information of bomb in airplane in hyderabad airport arrested

प्यार में धोखा खाए शख्स ने हवाई जहाज में बम रखे होने की झूठी सूचना दी, गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 09:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
person giving false information of bomb in airplane in hyderabad airport arrested
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : PTI
तेलंगाना की राजधनी हैदाराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों को चेन्नई जाने वाले दो विमानों में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आज शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करने वाले केवी विश्वनाथन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचा और दो विमानों में बम रखे होने की बात कही। इस पर सीआईएसएफ ने पुलिस के साथ विमानों की जांच की पर उन्हें कुछ नहीं मिला। पर इस जानकारी के सामने आने के बाद तनाव उत्पन्न हो गया क्योंकि थोड़ी देर में गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विमान यहां पहुंचने वाला था।
विज्ञापन


विश्वनाथन ने बाद में पुलिस को बताया कि वह प्रेम में निराश था और उसने नशा कर लिया था। उसने बताया कि इस हालत में उसने यह कदम उठाया। 

अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ नागरिक विमानन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed