{"_id":"5d2a96f28ebc3e6cf13a2099","slug":"person-died-after-his-hands-got-stuck-in-gates-of-kolkata-metro-at-park-street-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता मेट्रो के दरवाजे में हाथ फंसने से शख्स की मौत, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता मेट्रो के दरवाजे में हाथ फंसने से शख्स की मौत, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
Sun, 14 Jul 2019 08:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के दरवाजे में हाथ फंसने से शख्स की मौत
- फोटो : ANI
कोलकाता में शनिवार शाम को करीब छह बजकर 40 मिनट पर पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन में एक व्यक्ति का हाथ ट्रेन के गेट पर फंस गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। यह घटना उस समय घटी जब व्यक्ति प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी। इस दौरान उसका हाथ ट्रेन के दरवाजे के बीच फंस गया।
विज्ञापन
Kolkata: One person died after his hands got stuck in the gates of a metro train at Park Street station, around 6:40 pm today. The man was trying to board the train & was on the platform outside when the train started moving with his hand still stuck in the gates. #WestBengal pic.twitter.com/pvz3ue6OjM
— ANI (@ANI) July 13, 2019विज्ञापन
घटना के बाद मेट्रो स्टेशन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद आसपास भीड़ जमा होने लगी। मेट्रो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन करने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। यह टीम घटना से जुड़े हर पहलू की गहन छानबीन करेगी।
विज्ञापन
मेट्रो में हुई इस घटना के बाद से घटनास्थल पर लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद से मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच समिति का गठन करने के आदेश दिए गए हैं।