फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   permanent ban on hookah bar in Punjab

हुक्का बार पर स्थायी रूप से रोक लगाने वाला तीसरा राज्य बना पंजाब

Mon, 19 Nov 2018 05:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
permanent ban on hookah bar in Punjab

पंजाब में तंबाकू के इस्तेमाल पर अंकुश संबंधी विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के हुक्का बार पर स्थायी रूप से रोक लग गई है। देश में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद पंजाब हुक्का बार और लाउंज पर पाबंदी लगाने वाला तीसरा राज्य है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन पर रोक तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 को हाल ही में मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

मार्च में पारित किया गया था विधेयक

पंजाब विधानसभा ने मार्च में यह विधेयक पारित किया था। यह कानून लाने का लक्ष्य विभिन्न रूपों में तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाना तथा तंबाकू उत्पादों के सेवन से उत्पन्न बीमारियों पर रोकथाम करना है। एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब में बारों में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं।
 
पंजाब विधानसभा में यह विधेयक पेश करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा था कि पंजाब में हुक्का-शीशा धूम्रपान की नई प्रवृति चल पड़ी है। दिनोंदिन यह बढ़ती जा रही है। ये बार रेस्टोरेंट्स, होटलों, क्लबों में खुल रहे हैं। यहां तक की शादियों में भी हुक्के पेश किए जा रहे हैं। मोहिंद्रा ने कहा था, ‘हुक्का में सबसे हानिकारक अवयव निकोटिन है, जिसे कार्सिनोजेनिक (कैंसरकारक) के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed