फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people will get chicken and paneer for blood donation in Maharashtra

अनूठी पहल: रक्तदान करोगे तो मुफ्त मिलेगा एक किलो चिकन या एक किलो पनीर

Wed, 09 Dec 2020 03:09 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
people will get chicken and paneer for blood donation in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

आज के सुपर एडवांस मेडिकल साइंस के जमाने में इंसान का खून बनाने का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। आज भी किसी के शरीर में खून की कमी होने पर किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर का खून ही चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। जिसे लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। ऐसे में एक खबर ऐसी आई है, जहां रक्तदान के मायने ही बदल गए हैं।

विज्ञापन

कोरोना के चलते रक्तदान में आई गिरावट

जबसे यह पता चला है कि कोरोना का संक्रमण छूने और करीब आने से ज्यादा फैलता है तब से लोग रक्तदान को लेकर काफी डरने लगे हैं। ऐसे में रक्तदान में काफी गिरावट आई है। वहीं, मुंबई के माहिम-वर्ली में चल रहे एक रक्तदान शिविर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस शिविर में रक्तदान करने वाला जो व्यक्ति शाकाहारी है उसे एक किलो पनीर और जो मांसाहारी है उसे एक किलो चिकन दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पहल के बाद रक्तदान करने की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, जो एक अच्छी खबर है।

विज्ञापन

11 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

माहिम-वर्ली इलाके में इस शिविर की काफी चर्चा है। दूर-दराज के लोग भी इस शिविर में शामिल हो रहे हैं और इस महादान का हिस्सा बन रहे हैं। बता दें, इस शिविर का आयोजन एनजीओ, मंडलों, कंपनियों, सोसायटियों और राजनीतिक दलों की ओर किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कई जगहों पर इस रक्तदान शिविर के बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर भी लगे हैं। आयोजकों ने बताया है कि यह 13 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक राजाभाऊ सालवी मैदान में लगाया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 दिसंबर से शुरू होगा। इस शिविर की मदद से जरूरतमंद लोगों को खून की आपूर्ति कराई जाएगी। पनीर और चिकन का यह ऑफर सिर्फ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed